विज्ञापन

अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने पूछा, 'सेलिब्रेट क्यों करें'

Maharashtra Girl In US Army : रत्नागिरी की प्राजक्ता बोंगाले अमेरिकी सेना में शामिल होने वाली पहली मराठी महिला बताई जा रही हैं. उनकी ये उपलब्धि सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन इसके साथ ही लोगों के बीच इसे लेकर अलग-अलग तरह की बहस भी शुरू हो गई.

अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने पूछा, 'सेलिब्रेट क्यों करें'
प्राजक्ता बोंगाले ने ये आठ महीने का कठिन ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा किया है.
viralbhayani

Maharashtra Girl In US Army : सोशल मीडिया पर इन दिनों महाराष्ट्र की रहने वाली प्राजक्ता भांबुरे-बोंगाले का नाम तेजी से चर्चा में है. वजह है अमेरिकी सेना में उनकी एंट्री. बताया जा रहा है कि वह अमेरिकी सेना में शामिल होने वाली पहली मराठी महिला हैं और फिलहाल वहां के मेडिकल डिपार्टमेंट में अपनी सेवाएं दे रही हैं. जैसे ही उनकी यह खबर वायरल हुई, लोगों के रिएक्शन भी दो हिस्सों में बंट गए. किसी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया, तो कई यूजर्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आखिर इसका जश्न क्यों मनाया जा रहा है. यूएस  आर्मी की ट्रेनिंग दुनिया की सबसे कठिन सैन्य ट्रेनिंग में से एक मानी जाती है, जिसे पूरा करना आसान नहीं होता. रत्नागिरी जिले के दापोली की रहने वाली प्राजक्ता बोंगाले ने ये आठ महीने का कठिन ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा किया है. इसके बाद उन्होंने अमेरिकी सेना के मेडिकल डिपार्टमेंट में अपनी जिम्मेदारी संभाली.

किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने उठाए सवाल

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, कमेंट सेक्शन में अलग-अलग राय सामने आने लगी. कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे महाराष्ट्र और भारतीय मूल की महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि अगर कोई भारतीय मूल का व्यक्ति किसी दूसरे देश की सेना में शामिल होता है, तो उसे भारत की उपलब्धि के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, "मैं भारतीय महिला के भारतीय सेना में शामिल होने पर ज्यादा गर्व महसूस करूंगा." वहीं दूसरे ने सवाल किया, "अगर अमेरिका और भारत के बीच कभी युद्ध हुआ, तो वह किसका साथ देंगी?" कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि "आखिर इसे सेलिब्रेट क्यों किया जा रहा है?"

फिलहाल प्राजक्ता की यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां एक ओर लोग उनकी मेहनत और उपलब्धि की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं. यही वजह है कि यह खबर सिर्फ बधाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंटरनेट पर बहस का विषय भी बन गई.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ब्लिंकइट राइडर को मिली 500 रुपये की टिप, दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर

यह भी पढ़ें: 'घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली...' बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- 'ये तो बचपन का सपना था'

यह भी पढ़ें: 5 साल तक जिस कंपनी के लिए दिन-रात काम किया, उसी ने एक मीटिंग में कर दिया बाहर, लड़की का रिएक्शन देख भावुक हुए लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prajakta Bhambure Bongale, Viral, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com