Alien Life Disclosure: अब तक तो हम सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों में देखते थे कि नीली रोशनी के साथ कोई उड़न तश्तरी (UFO) आती थी और किसी को उठा ले जाती थी, लेकिन अब मामला फिल्मी नहीं, बल्कि एकदम सरकारी हो गया है. अमेरिका के रक्षा विभाग यानी पेंटागन ने बरसों से तिजोरी में बंद उन फाइलों को बाहर निकाल दिया है, जिन्हें Unidentified Anomalous Phenomena (UAP) कहा जाता है. सीधा मतलब ये कि वो चीजें जो आसमान में दिखीं तो सही, पर किसी को समझ नहीं आईं कि, वो 'बला' क्या थीं.

पेंटागन का बड़ा धमाका (Pentagon's Big Disclosure on UAPs)
इस बार मामला जरा हटके है. ट्रंप प्रशासन ने साफ कह दिया है कि जनता को सब जानने का हक है. पहले की सरकारें इन बातों को हंसी मजाक में उड़ा देती थीं या फिर लोगों को चुप करा देती थीं, लेकिन अब Maximum Transparency का दौर है.

वार डॉट जीओवी (WAR.GOV/UFO) नाम की एक वेबसाइट पर इन फाइलों का मेला लगा दिया गया है. नासा से लेकर एफबीआई तक सब इस काम में जुट गए हैं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

एलियंस का चक्कर या कुछ और? (Aliens Evidence or Advanced Tech?)
ये खबरें सुनकर हर किसी के दिल में गुदगुदी हो रही है कि, क्या वाकई एलियंस धरती पर दस्तक दे चुके हैं? हालांकि, जो एक्सपर्ट्स हैं, वो थोड़ा ठंडे दिमाग से सोचने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि हर चमकती चीज एलियन नहीं होती.

कई बार ये एडवांस मिलिट्री सिस्टम या नई टेक्नोलॉजी भी हो सकती है, जिसे आम आदमी समझ नहीं पाता, लेकिन जब सरकार खुद फाइलें खोल दे, तो चर्चा तो गर्म होगी ही.
— Department of War 🇺🇸 (@DeptofWar) May 8, 2026
सस्पेंस अभी बाकी है (The Mystery Continues for UFO Files)
ये तो बस शुरुआत है, क्योंकि फाइलें अभी और भी आएंगी. इससे पहले ट्रंप ने जेएफके (JFK) की मौत और मार्टिन लूथर किंग से जुड़े राज भी सार्वजनिक किए थे. अब इस 'पर्स्यू' (PURSUE) मिशन के जरिए आसमान के रहस्यों को सुलझाने की कोशिश हो रही है.

लोग इस खबर को चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं, क्योंकि अब बात सिर्फ कहानियों की नहीं, बल्कि आधिकारिक कागजों की है. भले ही पेंटागन अभी सीधे तौर पर एलियंस की बात कबूल नहीं कर रहा, लेकिन इन फाइलों का बाहर आना ही अपने आप में एक बड़ा 'धमाका' है. अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में इन 'सरकारी राजों' से और कौन से बड़े 'जिन्न' बाहर निकलते हैं.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं