विज्ञापन

वायरल 'एरिया 51' और एलियन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप! दुनिया भर में मच गई खलबली

Area 51 Mystery: वाशिंगटन की फिजा में फिर से एक पुर असरार हलचल है. एलियन, UFO और सीक्रेट फाइलों की बातें अचानक तेज हो गई हैं. आखिर ऐसा क्या है जो दशकों से पर्दे में है?

वायरल 'एरिया 51' और एलियन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप! दुनिया भर में मच गई खलबली
ट्रंप का बड़ा ऐलान! UFO और एलियन फाइलें होंगी उजागर, क्या छिपा है राज

Donald Trump on Aliens UFOs files: अमेरिका की सियासत में इन दिनों एक नया शोर गूंज रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि वे UFO, UAP और एलियन लाइफ से जुड़ी सरकारी फाइलों को पहचान कर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, इस मसले पर लोगों की जबरदस्त दिलचस्पी को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-कुंग फू करते AI रोबोट को देख लोग बोले- क्या करके मानेगा चीन! दुनिया रह गई दंग

क्या खुलेंगी एलियन से जुड़ी फाइलें (Donald Trump UFO files)

ट्रंप ने कहा कि संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे एलियन और एक्स टेरेस्ट्रियल लाइफ (extraterrestrial life), अज्ञात हवाई घटनाएं (UAP), अज्ञात उड़ान वस्तु (UFOs) से जुड़ी सभी जानकारी सामने लाएं. हालांकि, उन्होंने साफ नहीं किया कि क्या टॉप सीक्रेट दस्तावेज भी पब्लिक किए जाएंगे, लेकिन इतना जरूर कहा कि जो भी अहम और पेचीदा जानकारी है, उसे शामिल किया जाना चाहिए. यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अमेरिका में UFO sightings और UAP reports को लेकर बहस फिर तेज हो गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

ओबामा का जिक्र और नया विवाद (Trump alien announcement)

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक वायरल पॉडकास्ट में कहा था कि एलियन की बातें तो होती हैं, लेकिन एरिया 51 में कोई छिपा हुआ अंडरग्राउंड बेस नहीं है. ट्रंप ने दावा किया कि ओबामा ने क्लासीफाइड जानकारी उजागर कर दी. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन सी जानकारी गुप्त थी.

Latest and Breaking News on NDTV

पेंटागन की रिपोर्ट क्या कहती है (Pentagon UFO report)

मार्च 2024 में पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया था कि UAP को एलियन टेक्नोलॉजी मानने का कोई सबूत नहीं मिला. ज्यादातर मामलों में वेदर बैलून, सैटेलाइट या स्पाई प्लेन निकले...फिर भी UFO mystery, alien life debate और Area 51 conspiracy जैसे मुद्दे लोगों की जिज्ञासा बढ़ा रहे हैं. अब सवाल यही उठ रहा है कि, क्या सचमुच कुछ छिपाया गया है या यह सिर्फ दिलचस्प अफसाना है? फिलहाल राज पूरी तरह से नहीं खुला है, लेकिन बहस जरूर और गहरी हो गई है.

ये भी पढ़ें:-90% लोग नहीं जानते होंगे गैस सिलेंडर पर लिखे नंबर का राज? सिलेंडर लेते समय जरूर रखें ध्यान

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com