विज्ञापन

फोटो खिंचवाते समय भूलकर भी न दिखाएं Victory Sign, AI की मदद से हैकर्स चुरा सकते हैं आपके Fingerprints

सेल्फी में Peace Sign दिखाना अब खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, AI की मदद से हैकर्स आपकी तस्वीरों से Fingerprints चुरा सकते हैं और इसका इस्तेमाल पहचान चोरी व साइबर फ्रॉड में हो सकता है.

फोटो खिंचवाते समय भूलकर भी न दिखाएं Victory Sign, AI की मदद से हैकर्स चुरा सकते हैं आपके Fingerprints
अब सिर्फ चेहरा नहीं, सेल्फी से चोरी हो सकते हैं Fingerprints! AI Hackers का नया खतरा

अगर आप फोटो खिंचवाते समय अक्सर Victory या Peace Sign बनाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि AI की मदद से हैकर्स आपकी सेल्फी से फिंगरप्रिंट चुरा सकते हैं. यह खतरा सिर्फ प्राइवेसी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पहचान चोरी और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है.

आज के समय में लोग सोशल मीडिया पर हर दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं. खासकर सेल्फी लेते समय Peace Sign या Victory Sign बनाना एक आम बात है. लेकिन अब यही आदत आपके लिए बड़ा खतरा बन सकती है.

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ली चांग ने हाल ही में एक चीनी टीवी शो में दिखाया कि कैसे AI और फोटो एडिटिंग टूल्स की मदद से किसी भी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट निकाले जा सकते है. उन्होंने एक सेलिब्रिटी की सेल्फी का इस्तेमाल कर यह साबित किया कि कैमरे की तरफ दिखाई गई उंगलियों से काफी हद तक Fingerprint Data हासिल किया जा सकता है.

कितनी दूरी से चोरी हो सकता है डेटा?

ली चांग के मुताबिक, अगर किसी फोटो में उंगलियों के पोर सीधे कैमरे की तरफ हों और तस्वीर करीब 1.5 मीटर की दूरी से ली गई हो, तो फिंगरप्रिंट काफी साफ तरीके से निकाले जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि 1.5 से 3 मीटर दूर से ली गई तस्वीरों में भी लगभग आधा Fingerprint Data हासिल किया जा सकता है. AI टूल्स और फोटो एन्हांसमेंट तकनीक की मदद से धुंधले निशानों को भी साफ बनाया जा सकता है.

क्यों खतरनाक है यह तकनीक?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,  एक्सपर्ट्स का कहना है कि पासवर्ड बदले जा सकते हैं, लेकिन फिंगरप्रिंट और चेहरे जैसी बायोमेट्रिक जानकारी हमेशा के लिए स्थायी होती है. अगर यह डेटा गलत हाथों में चला जाए तो पहचान चोरी, बैंक फ्रॉड और दूसरी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ली चांग ने चेतावनी देते हुए कहा, कि लोगों को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

AI बना साइबर अपराधियों का नया हथियार

हाल ही में गूगल की खतरे की खुफिया जानकारी समूह की रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि AI आधारित हैकिंग तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन, रूस और उत्तर कोरिया से जुड़े कई साइबर ग्रुप AI मॉडल्स का इस्तेमाल कर अपने हमलों को ज्यादा तेज और खतरनाक बना रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि Gemini, Claude और OpenAI जैसे एडवांस AI टूल्स की मदद से हैकर्स अब ज्यादा बेहतर Malware तैयार कर रहे हैं और बड़े स्तर पर साइबर अटैक को अंजाम दे रहे हैं. गूगल के चीफ एनालिस्ट जॉन हुल्टक्विस्ट ने कहा कि AI की वजह से साइबर हमलों की रफ्तार, क्षमता और खतरनाक स्तर पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है.

Anthropic ने रोका अपना नया AI मॉडल

इसी बीच AI कंपनी Anthropic ने हाल ही में अपना नया AI मॉडल Mythos सार्वजनिक रूप से जारी करने से इनकार कर दिया. कंपनी का कहना है कि यह तकनीक इतनी शक्तिशाली है कि गलत हाथों में पड़ने पर सरकारों, वित्तीय सिस्टम और वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है.

यह भी पढ़ें: 2 महीने के बच्चे के साथ भारत घूमने निकले ब्रिटिश कपल, Indian Railways की जमकर की तारीफ

कोमा से जागी लड़की ने पूछा- मेरे 3 बच्चे कहां हैं? फिर पता चली ऐसी सच्चाई, डॉक्टर को भी चौंका दिया

जेल के अंदर कैसा होता है जीवन? हैदराबाद के इस नए म्यूजियम में मिलेगा असली अनुभव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com