विज्ञापन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल चौक पर हुआ शंखनाद, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पहुंचे पर्यटक ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में फेमस लाल चौक पर पहुंचकर अहमदाबाद के टूरिस्ट अरुण हरयाणी ने ना सिर्फ शंखनाद किया, बल्कि शान से तिरंगा भी लहराया.

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल चौक पर हुआ शंखनाद, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पहुंचे पर्यटक ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज
श्रीनगर के लाल चौक से आई दिल जीतने वाली तस्वीर, पूरे शरीर को तिरंगा बनाकर शान से लहराया झंडा.
ANI

Jammu & Kashmir News: गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक अरुण हरयाणी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगा और राष्ट्रीय ध्वज लहराया. इस दौरान उन्होंने शंखनाद करते हुए देश के वीरों को नमन भी किया. ANI से बातचीत में उन्होंने बताया, 'मैं हर साल यहां आता हूं. हर गुजरते साल के साथ, मैं यहां विकास देख रहा हूं. अब यहां वंदे भारत ट्रेन पहुंचती है. यहां चिनाब ब्रिज भी है. मैं शांति और भाईचारे का संदेश फैलाता हूं. कश्मीर तरक्की कर रहा है. भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 होंगे. मैं सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं. मुझे कश्मीर में बहुत प्यार मिल रहा है.'

अरुण बताते हैं, 'पहले जब मैं यहां आता था तो यहां ढूंढे से भी तिरंगा नहीं मिलता था. लेकिन आज मैंने कई दुकानों पर तिरंगा देखा है जो लोगों को बहुत ही आसानी से अवेलेबल हो रहा है. यहां आकर मैं हमेशा अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देता हूं. इस बार ये सब यहां पहले ही दिख रहा है. मुझे खुशी है कि हमारा कश्मीर आगे बढ़ रहा है.'

'गली-गली में नारा है, हिंदुस्तान हमारा है' का नारा लगाते हुए हरयाणी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय उत्सवों के दौरान कश्मीर की उनकी यात्राओं से उन्हें गर्व का गहरा अनुभव होता है.

बताते चलें कि श्रीनगर की सबसे अहम जगहों में से एक, लाल चौक, हमेशा से एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल रहा है और अक्सर जम्मू-कश्मीर में बड़े राजनीतिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ा रहा है. स्वतंत्रता दिवस पर, इस इलाके में देशभक्ति का माहौल होता है और स्थानीय लोग व पर्यटक इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. हरयाणी की मौजूदगी ने इन समारोहों में एक खास रंग भर दिया. वे राष्ट्रीय ध्वज और छोटे राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ खड़े होकर आस-पास के लोगों से बातचीत कर रहे थे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्से देश के बाकी हिस्सों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- 25 AI प्रॉम्ट्स जो आपकी साधारण फोटो में भर देंगे तिरंगे के रंग, बस ChatGPT और Gemini में कॉपी-पेस्ट कर दें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Srinagar, Lal Chowk, 80th Independence Day, National Flag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com