ICC Cricket World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 23 अक्टूबर (बीते सोमवार) ऐसा बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. दरअसल, बीते दिनों वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का चेहरा दिखा दिया. इस दौरान मैच में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद अपनी जीत की खुशी बयां करते हुए अफगानी प्लेयर्स अपने देश का झंडा लपेटकर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाते नजर आए, जिन्हें देखकर चेन्नई के चेपॉक मैदान पर मैच देखने आए दर्शकों ने विजयी टीम को जीभर कर चीयर किया. वहीं दूसरी तरफ कॉमेंटेटर इरफान पठान लेग स्पिनर राशिद खान के साथ डांस करते हुए कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद तो जैसे- सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई.
यहां देखें वीडियो
#IrfanPathan Dancing with #RashidKhan after Afghanistan beat Pakistan. 🇦🇫perfect song #India #Afghanistan #Pakistan #WorldCup2023 pic.twitter.com/tsvXCM3Qsb
— Mini (@perfectminz) October 24, 2023
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
वर्ल्ड कप में पहली बार अफगानिस्तान से हारा पाकिस्तान (Pakistan Vs Afghanistan)
सोशल मीडिया पर इन दिनों वनडे वर्ल्ड कप 2023 मैच के कई लॉन्ग-शॉट वीडियो के साथ-साथ एक और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें इरफान पठान और राशिद खान को मटकते-थिरकते जबरदस्त अंदाज में गले लगते और डांस करते नजर आ रहे हैं.
Rasid khan fulfilled his promise and I fulfilled mine. Well done guys @ICC @rashidkhan_19 pic.twitter.com/DKPU0jWBz9
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 23, 2023
वीडियो में दोनों की खुशी देखते ही बन रही है. वहीं अफगानिस्तान की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस पीछे की वजह है कि, इस वक्त अजय जडेजा अफगानिस्तान की टीम के मेंटॉर हैं.
विश्व कप में भारत (ICC World Cup 2023)
पाकिस्तान की इस हार से भारत को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर है. वहीं पाकिस्तान की लगातार के ये तीसरी हार है. अफगानिस्तान इस विश्व कप में अभी तक दो बड़े उलटफेर कर चुका है. पहले विश्व चैंपियन इग्लैंड को हार हराया और अब पाकिस्तान को भी हार का मुंह दिखा दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं