विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2021

TV पर फिल्म देख रहा था कुत्ता, जैसे ही दिखा खूंखार विलेन, डर के मारे किया कुछ ऐसा - देखें Viral Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्ते (Dog) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. कुत्ता टीवी पर मजे से स्टार वॉर्स (Golden Retriever Watching Star Wars) मूवी देख रहा था. जैसे ही उसने पहली बार विलेन डार्थ वेडर को देखा तो डर के मारे छिप गया.

TV पर फिल्म देख रहा था कुत्ता, जैसे ही दिखा खूंखार विलेन, डर के मारे किया कुछ ऐसा - देखें Viral Video
TV पर फिल्म देख रहा था कुत्ता, खूंखार विलेन को देख डर के मारे किया कुछ ऐसा - देखें Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कुत्ते (Dog) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. एक कुत्ता टीवी पर मज़े से स्टार वॉर्स (Golden Retriever Watching Star Wars) मूवी देख रहा था. जैसे ही उसने पहली बार विलेन डार्थ वेडर को देखा तो उसने डर के मारे कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. इस मजेदार वीडियो को पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चैपमैन (Rex Chapman) ने ट्विटर पर शेयर किया है. गोल्डन रिट्रीवर काउच पर बैठकर मज़े से स्टार वॉर्स देख रहा था. सबकुछ ठीक था, तभी फिल्म का विलेन डार्थ वेडर (Darth Vader) आ गया. डर के मारे वो झट से उठा और काउच के पीछे छिपकर फिल्म देखने लगा. 

रेक्स चैपमैन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गुड ब्वाय डार्थ वेडर को पहली बार देखने के बाद...'

देखें Video:

ट्विटर पर यह वीडियो हिट साबित हो चुका है. इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. इस वीडियो पर मार्क हामिल ने भी रिएक्शन दिया है, जिन्होंने इस सीरीज में ल्यूक स्कायवॉकर का किरदार निभाया था.

उपयोगकर्ताओं ने अपने पालतू जानवरों के वीडियो के साथ प्रसिद्ध फिल्मों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उनमें से एक ने लिखा, "लायन किंग में मुफासा के सीन को देखती मेरी गुड गर्ल.''
 

अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरे कुत्ते का नाम एम्परर पुपाटाइन है, जिसे डार्थ वेडर से कोई परेशानी नहीं है. लेकिन वो योडा को बिल्कुल पसंद नहीं करता.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golden Retriever, Star Wars, Darth Vader, Viral Video, Star Wars Villain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com