विज्ञापन

प्राइमरी टीचर ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, अब बच्चे खुद से लगा रहे हैं सेल्फ अटेंडेंस, वायरल हो रहा वीडियो

बच्चों को स्कूल आने के लिए मोटिवेट करने का एक गजब तरीका इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक टीचर ने कबाड़ से जुगाड़ लगाकर ऐसा बोर्ड बनाया, जिससे बच्चे खुद अपनी अटेंडेंस लगा सकते हैं.

प्राइमरी टीचर ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, अब बच्चे खुद से लगा रहे हैं सेल्फ अटेंडेंस, वायरल हो रहा वीडियो
सरकारी स्कूल की मैडम का देसी जुगाड़ वायरल, माचिस की डिब्बियों से बदल दिया हाजिरी का तरीका
mind_map_master

Self Attendance System for Kids: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्राइमरी टीचर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, टीचर ने माचिस की डिब्बियों का एक ऐसा बोर्ड बनाया, जहां बच्चे खुद अपनी हाजिरी लगा सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, इस आइडिया से कितने खुश हैं. माचिस की खाली डिब्बियों से बना ये मजेदार सेल्फ अटेंडेंस चार्ट बच्चों से बड़ों तक लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि, लोग वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और टीचर के इस देसी जुगाड़ की बढ़चढ़ कर तारीफें कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा

माचिस की डिब्बियों से बनाया अनोखा अटेंडेंस बोर्ड (Matchbox Self Attendance Board Creation)

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, इस अनोखे बोर्ड पर हर छात्र की तस्वीर माचिस के ऊपरी हिस्से पर लगी है. जब बच्चा एब्सेंट यानि अनुपस्थित होता है, तो उस पर लाल रंग से एब्सेंट (Absent) लिखा दिखता है. जैसे ही बच्चा क्लास रूम में कदम रखता है, वह माचिस की डिब्बी को ऊपर खिसका देता है. डिब्बी खिसकते ही नीचे हरा रंग और प्रेजेंट (Present) लिखा हुआ नजर आने लगता है.

बच्चे खुद लगा रहे हाजिरी (Teacher Creative Teaching Idea)

टीचर की मानें तो इस छोटे से बदलाव से बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. अब बच्चे रोज सुबह समय पर स्कूल आते ही सबसे पहले अपनी हाजिरी यानि अटेंडेंस खुद लगाते हैं. इससे न सिर्फ उनका सेल्फ रिलायंस (आत्मविश्वास) बढ़ रहा है, बल्कि वे कम उम्र से ही जिम्मेदारी लेना भी सीख रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-फोन पर मां की आवाज सुनते ही फफक पड़े होस्टल के बच्चे, VIDEO देख डबडबा जाएंगी आपकी भी आंखें

इंटरनेट पर तारीफों का लगा तांता (Creative Teaching Technique)

सोशल मीडिया पर टीचर की इस क्रिएटिव सोच की खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो mind_map_master नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'ये छोटी सी कोशिश बताती है कि बिना बड़े बजट के भी शिक्षा को कितना मजेदार बनाया जा सकता है.' वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि, 'अगर हर सरकारी स्कूल में ऐसे इनोवेटिव तरीके अपनाए जाएं, तो बच्चों का पढ़ाई में मन अपने आप लगने लगेगा.'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Creative Idea, Matchbox, Attendance In School, School Innovation Councils, Teacher Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com