विज्ञापन

VIDEO: लड़की की आवाज में फोन कर बुलाया, घर पहुंचते ही बेल्ट से कर दी पिटाई, चार पर केस दर्ज 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक को लड़की की आवाज में फोन कर घर बुलाया गया और फिर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया. इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: लड़की की आवाज में फोन कर बुलाया, घर पहुंचते ही बेल्ट से कर दी पिटाई, चार पर केस दर्ज 

Girl Voice Phone Trap: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां साजिश के तहत एक युवक को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा गया. आरोप है कि लड़की की आवाज में फोन कर युवक को बुलाया गया और जैसे ही वह पहुंचा, चार लोगों ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है.

घटना जयनगर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव की बताई जा रही है. पीड़ित युवक को मजदूरी के नाम पर एक कॉल आया था. कॉल करने वाले ने लड़की की आवाज में बात कर उसे अपने घर बुलाया. युवक को अंदाजा नहीं था कि यह एक सुनियोजित साजिश है.

घर पहुंचते ही चार लोगों ने किया हमला

जैसे ही युवक बताए गए पते पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद चार लोगों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि चारों ने बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान गाली‑गलौज भी की गई और युवक को बुरी तरह डराया गया. मारपीट के वक्त मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक के साथ की गई बेरहमी साफ दिख रही है, जिसे देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है.

थाने में शिकायत, चार आरोपी नामजद

पीड़ित युवक ने जयनगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है. वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया गया है.

इस मामले में SDOP सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि मैनपाट निवासी श्याम मिलन ने शिकायत दर्ज कराई है. श्याम मिलन ट्रैक्टर चलाने और मजदूरी का काम करते हैं. मदनपुर की एक युवती ने मजदूर की जरूरत के नाम पर नंबर दिया था. बाद में उसी नंबर से लड़की की आवाज में कॉल कर उन्हें बुलाया गया और मारपीट की गई.

आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस पूरी घटना को आखिर किस मकसद से अंजाम दिया गया. घटना को लेकर इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है, वहीं लोग सवाल उठा रहे हैं कि अपराधियों के हौसले इस कदर कैसे बढ़ गए.

लेखक के बारे में
img
इमाम हसन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Assault Video Chhattisgarh, Surajpur Beating Case, Girl Voice Phone Trap, Viral Video Belt Beating,  Chhattisgarh Crime News, Surajpur Latest News, Fake Phone Call Assault
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com