Viral Video: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बहने वाली जिस अजनार नदी को 21 साल के बिट्टू तबाही के अकेले साफ करके दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं, वो नदी कुछ ही समय में फिर गंदी हो गई है. सुरेंद्र सिंह चौधरी ने 12 अक्टूबर को एक वीडियो के जरिए इसका खुलासा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे 8 महीनों की मेहनत यूं बर्बाद हो जाएगी, मैंने कभी सोचा नहीं था. कृपया नदी में पॉलीथिन, फूल-माला और कचरा न फेंकें. इसे गंदा करना आसान है, लेकिन साफ करने में बहुत मेहनत लगती है.'
दोबारा नदी साफ करने पानी में उतरे
इस वीडियो में बिट्टू तबाही का दुख साफ नजर आया, लेकिन उन्होंने हार मानकर बैठने की बजाय इस नदी को दोबारा साफ करने की ठान ली है. अगले दिन, यानी 13 अक्टूबर की सुबह वो अकेले नदी किनारे पहुंचे और उसे साफ करना शुरू कर दिया. पहले उन्होंने घाट के किनारे से कचरा उठाकर पॉलीथिन में भरा. उसके बाद वो तैरना ना जानते हुए भी नदी में उतरे और उसे साफ करने लगे. देखते ही देखते उन्होंने 10 बड़ी पॉलीथिन कचरा निकाल लिया. लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ. बिट्टू ने कहा कि वो इस नदी को रोजाना थोड़ा-थोड़ा करके पूरी तरह से साफ करके मानेंगे.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
बिट्टू तबाही की नई वीडियो को देखने के बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडियन्स की सिविक सेंस पर सवाल उठाया और सुरेंद्र के दोबारा नदी साफ करने के काम की तारीफ की.
एक यूजर ने लिखा, 'नदी को दोबारा गंदा देखकर दुख हुआ. लेकिन तुम एक हीरो हो. हिम्मत मत हारना.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस तरह की सफाई के लिए सही कपड़े पहनने की जरूरत है, वरना इन्फेक्शन हो सकता है. ब्राजील की तरह से तुम्हें शुभकामनाएं.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'जिस-जिस ने गंदगी फैलाई उसका 500-500 रुपये का चालान कर दो.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'सफाई करते समय जागरूकता जरूरी है. आपको एक सूचना-पट्ट लगाना चाहिए कि अगर कोई गंदगी छोड़ी गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'
यह भी पढ़ें:- लंदन की महिला प्रोडक्ट मैनेजर ने किया अपनी टेक होम सैलरी का खुलासा, बोली- मैं 85 लाख रुपये कमाती हूं
यह भी पढ़ें:- दुबई की लग्जरी लाइफ को कैसे अफोर्ड करते हैं इंडियन कंटेंट क्रिएटर्स, CA ने सोशल मीडिया पर बताया सीक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं