VIRAL VIDEO: चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कोई इंसान नहीं, बल्कि लोहे की कड़ाही खुद-ब-खुद खाना पका रही है. गैस चूल्हे पर रखी कड़ाही ऐसे घूमती और हिलती है, जैसे कोई माहिर शेफ बड़े चाव से सब्जी टॉस कर रहा हो. इस अनोखे नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग दंग हैं. इस वीडियो को पहाड़ी गर्ल नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है.
हर कोई अपने फोन से इस जादुई किचन का वीडियो बनाने में जुटा है. हरी पत्तेदार सब्जियां कड़ाही में बिना किसी इंसानी हाथ के ऊपर-नीचे उछल रही हैं. इसे देखकर साफ लग रहा है कि आने वाले समय में शायद हमें किचन के झंझटों से हमेशा के लिए छुट्टी मिल जाए.
WATCH VIDEO
चाइना में गैस चूल्हे पर बनते हुए इस रेसिपी को देख के ऐसा लग रहा है कि जल्द ही आदमी काम से मुक्त होने वाला है जहां पर खाना बनाते समय गैस चूल्हे के पास खड़े होकर सब्जी को चलाना रहता है वही चाइना ने ऐसा जुगाड किया कि फ्राई पैन में सब्जी अपने आप मूव कर रहीं है यह देख के वाकई ऐसा लग रहा है कि चाइना कितना आगे बढ़ता जा रहा है 😀 @grok यह कौन सा जुगाड है
— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) November 23, 2026
इस ऑटोमेटिक कुकिंग तकनीक ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोग इस बदलाव से बेहद खुश हैं. मनीष यादव नाम के एक यूजर ने लिखा कि अब बिना हाथ लगाए ही खाना तैयार हो जा रहा है. संतोष मिश्रा को लगता है कि यह तकनीक और देसी जुगाड़ का सबसे बेहतरीन मेल है, जिससे रसोई की मेहनत काफी कम हो जाएगी.
रीना शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब खाने के पास खड़े रहने का झंझट खत्म, कड़ाही खुद डांस करते हुए खाना पका रही है. वहीं, अन्य इंटरनेट यूजर धीरज यादव को डर है कि इस रोबोटिक तकनीक के आने से ढाबों और रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों की नौकरियां छिन सकती हैं.

वहीं अनिल कुमार का मानना है कि मशीन चाहे जितनी भी हाईटेक हो जाए, मां के हाथ के स्वाद की बराबरी कभी नहीं कर सकती. तकनीक ने काम तो आसान कर दिया है, लेकिन मशीन में वो इंसानी प्यार और स्वाद कहां से आएगा.
यह भी पढ़ें | साइकिल से अफ्रीका का कालाहारी रेगिस्तान घूम आया बंगाल का व्लॉगर, 25 देशों की यात्रा के पीछे वजह थी 'बाल विवाह'
यह भी पढ़ें | पुष्कर मेले में छाए आदिवासियों के तीर-कमान, दुकानदार दीदी बोलीं- ये 250 फीट तक फेंक सकते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं