विज्ञापन

दुल्हन की विदाई में ऐसा सीन पहले नहीं देखा होगा, पालतू कुत्तों ने रोक लिया रास्ता, Video देख भर आएंगी आंखें

यह वीडियो सिर्फ एक विदाई का पल नहीं, बल्कि इंसान और जानवर के बीच के गहरे रिश्ते को दिखाता है. पेट्स सिर्फ जानवर नहीं होते, वे परिवार का हिस्सा होते हैं, जो दिल से जुड़ते हैं और कभी छोड़ना नहीं चाहते.

दुल्हन की विदाई में ऐसा सीन पहले नहीं देखा होगा, पालतू कुत्तों ने रोक लिया रास्ता, Video देख भर आएंगी आंखें
विदाई के वक्त दुल्हन को छोड़ने को तैयार नहीं थे उसके डॉग्स… वीडियो देख आप भी रो पड़ेंगे

किसी भी परिवार या फिर लड़की के लिए शादी की विदाई अक्सर भावुक कर देने वाला पल होता है, लेकिन देहरादून में एक दुल्हन की विदाई ने लोगों को कुछ अलग ही महसूस कराया. इस बार विदाई में दुल्हन को रोकने वाले उसके परिवार के सदस्य नहीं, बल्कि उसके पालतू कुत्ते थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की आंखें नम कर रहा है.

क्या है पूरा मामला?

देहरादून की रहने वाली गौरी सिंह की शादी के बाद जब विदाई का समय आया, तो उनके पालतू कुत्ते उन्हें जाने नहीं दे रहे थे. यह वीडियो @tripawsquad नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया, जो उनके तीनों डॉग्स के लिए बनाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरी अपने पति के साथ जा रही होती हैं, तभी उनके तीनों कुत्ते, Snowy (लैब्राडोर), Mishku (गोल्डन रिट्रीवर) और Laila (जर्मन शेफर्ड) बालकनी से उन्हें देख लेते हैं.

जैसे ही कुत्ते भौंकना शुरू करते हैं, गौरी खुद को रोक नहीं पातीं और भावुक होकर रोने लगती हैं. वह वापस बालकनी में जाती हैं और अपने पालतू डॉग्स को प्यार करती हैं. इस दौरान वह उन्हें समझाते हुए कहती हैं, 'मम्मा यहीं है', लेकिन कुत्ते फिर भी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं होते.

देखें Video:

लोगों ने दिए इमोशनल रिएक्शन

यह वीडियो 1 अप्रैल 2026 को शेयर किया गया था और अब तक इसे 4 करोड़ 85 लाख से ज्यादा व्यूज और 29 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और कुत्तों की वफादारी की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कई भावुक कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, सिर्फ असली पेट पेरेंट्स ही इस फीलिंग को समझ सकते हैं. दूसरे ने कहा, यह वीडियो देखकर मैं रो पड़ा. एक और यूजर ने लिखा, मेरा सबसे बड़ा डर यही है. कुछ लोगों ने यह भी कहा, कि दुल्हन को अपने पालतू कुत्तों को साथ ले जाना चाहिए था.

इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं जानवर?

इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि पालतू जानवर अपने मालिकों से कितना गहरा रिश्ता रखते हैं. Snowy, Mishku और Laila का प्यार और लगाव यह साबित करता है कि जानवर बिना किसी शर्त के अपने मालिकों से प्यार करते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 225 साल बाद सामने आया इस बड़े युद्ध का राज, समुद्र की गहराई में छिपा था इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य

1 लाख रुपये का चश्मा लेने से मां ने किया मना,बेटे की कमाई सुन रह गई हैरान! फिर जो हुआ... दिल छू लेगी कहानी

मैं डरने लगी हूं… दिल्ली में पढ़ रही लड़की का दर्द भरा पोस्ट वायरल, बोली- 'सेफ्टी अब लग्जरी बन गई है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Vidai Viral Video, Dogs Emotional Reaction, Pet Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com