Viral News: एक 25 वर्षीय लड़के ने माइक्रोसॉफ्ट की 2 करोड़ रुपये की फुल टाइम जॉब छोड़ दी. उसकी कॉलेज के बाद यह पहली नौकरी थी. पर ज्यादा दिन माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी में नहीं रहा. उसने माइक्रोसॉफ्ट की जॉब छोड़ने के पीछे का कारण बताया कि उसे उसकी नौकरी में मजा थोड़ा कम आने लगा था. लड़के ने नौकरी छोड़ने के बाद अपना AI स्टार्ट शुरू किया है, जिससे कमाई ज्यादा नहीं हो रही है. पर उसने नौकरी के दौरान जो पैसे इकट्ठा किए थे, उससे वह अपना खर्च चला रहा है.
माइक्रोसॉफ्ट में की मात्र 2 साल नौकरी
यह कहानी है जुनैद खान की, जिसने इतनी कम उम्र में 2 करोड़ की जॉब पाई और मात्र 2 साल में ही नौकरी छोड़ दी. जुनैद UK में पैदा हुआ. इसके बाद वह 2019 में पढ़ाई के लिए अमेरिका चला गया और उसने यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉर्थ कैरोलिना से कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री ली. कॉलेज के बाद उसे 2023 में मॉइक्रोसॉफ्ट में उसे नौकरी मिली.
Business Insider की रिपोर्ट के अनुसार, जुनैद 2024 में स्टॉक और बोनस मिलाकर $200,000 (करीब 2 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमा रहा था. जब उसने माइक्रोसॉफ्ट की जॉब जॉइन की तो उसी समय दुनियाभर में AI का तेजी से चलन हुआ और दुनियाभर में मॉइक्रोसॉफ्ट का डेटा सेंटर शुरू करने के काम में वह शामिल था.
पढ़ाई के समय आया स्टार्टअप का आइडिया
अमेरिकी में पढ़ाई के दौरान ही उसे अपने स्टार्टअप को लेकर आइडिया आया था, जिस पर वह काम भी कर रहा था. जिसका नाम Treasury है, उसे वह AI मनी कोच कहता है. उसने Business Insider को बताया कि मैंने सोचा कि क्या मैं इस AI का इस्तेमाल करके आम लोगों के लिए एक फाइनेंशियल एडवाइज़र टूल बना सकता हूं, जिनके पास शायद ऐसा कोई टूल न हो या जो इसके लिए हर साल हज़ारों डॉलर खर्च न करना चाहते हों.
दिन में नौकरी और रात में स्टार्टअप पर काम
जुनैद खान ने बताया कि 2 साल तक दिन में मॉइक्रोसॉफ्ट की नौकरी करता था और वीकेंड व रात में अपने बिजनेस Treasury पर काम करता था. जुनैद के मुताबिक, पिछले साल उसने Y Combinator समेत कुछ स्टार्टअप एक्सेलेरेटर में अप्लाई किया था. उसे लगा था कि अगर उसका सिलेक्शन हो गया, तो मैं Microsoft छोड़कर 'Treasury' पर फुल-टाइम काम करूंगा, लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें | 17 साल बाद भारत आई विदेशी ट्रैवलर सफर के दौरान रह गई दंग, बोली- ये वो देश नहीं है, जिसे मैं जानती थी
जिसके बाद उसने फैसला किया कि 'Treasury' के लिए किसी और की मंज़ूरी का इंतज़ार नहीं करेगा. इसलिए उसने Microsoft की नौकरी से मिले पैसे को अपनी सीड फंडिंग मानना शुरू कर दिया. उसके बाद उसने काफी सोच विचार के बाद पिछले अगस्त में Microsoft में लगभग 2 साल काम करने के बाद रिजाइन दे दिया और 2 महीने बाद अपनी कंपनी आधिकारिक तौर पर शुरू की.
जुनैद ने कहा कि Treasury के पास अब पैसे देने वाले कस्टमर्स हैं और इसने $6,000 से ज़्यादा का रेवेन्यू कमाया है. यह अभी शुरुआती दौर है. मैं खुद को कोई सैलरी नहीं देता. बिज़नेस से होने वाली कमाई कंपनी में ही रहती है, और मैं अपनी बचत के सहारे गुज़ारा कर रहा हूं. जब मैंने शुरुआत में नौकरी छोड़ी, तो मैंने खुद से कहा कि मैं कंपनी को एक साल दूंगा और फिर देखूंगा कि हालात कैसे हैं.
यह भी पढे़ं-
IIT कानपुर की डिग्री, US में 20 साल का अनुभव, फिर भी नहीं मिल रही नौकरी; अब भारत लौटने की तैयारी में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं