- एलेक्स जैक्वॉट खुद को Oceania Express का को-फाउंडर और सीईओ बताते हैं.
- एलेक्स ने लैटर अपने हाथों से लिखा है.
- एलेक्स ने क्वान्टास एयरवेज के सीईओ ऐलन जॉयस को लैटर लिखा था.
क्वान्टास एयरवेज (Qantas Airways) के सीईओ ने 10 साल के बच्चे के लेटर पर दिल छू लेने वाला जवाब दिया है. सीईओ के समय निकालकर जवाब देने पर लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं.10 साल के एलेक्स जैक्वॉट (Alex Jacquot) अपनी एयरलाइन खोलना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने क्वान्टास एयरवेज के सीईओ ऐलन जॉयस (Qantas Airline CEO Alan Joyce) को लेटर लिखकर सलाह मांगी थी. एलेक्स जैक्वॉट खुद को Oceania Express का को-फाउंडर और सीईओ बताते हैं. एलेक्स ने लेटर अपने हाथों से लिखा है. हैरानी की बात तो ये है कि ऐलन जॉयस ने 10 साल के बच्चे के लेटर का जवाब दिया है, जिसे क्वान्टास एयरवेज ने ट्विटर पर शेयर किया है. क्वान्टास एयरवेज (Qantas Airways) ने ट्विटर पर अपने सीईओ के जवाब और एलेक्स जैक्वॉट (Alex Jacquot) की फोटो शेयर की है. क्वान्टास एयरवेज ने लिखा कि हमारे प्रतियोगी आमतौर पर हमसे सलाह नहीं लेते हैं, लेकिन जब एक एयरलाइन के प्रमुख ने हमसे संपर्क किया तो हम इसे अनदेखा नहीं कर सकते थे. ऐसे में जवाब देने का केवल एक ही तरीका था: CEO to CEO
Our competitors don't normally ask us for advice, but when an airline leader reached out, we couldn't ignore it.
— Qantas (@Qantas) March 11, 2019
Naturally, there was only one way to respond: CEO to CEO. pic.twitter.com/JTFpzn5a6Y
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बता दें कि एलेक्स जैक्वॉट (Alex Jacquot) ने अपने लेटर में लिखा कि मैं एलेक्स जैक्वॉट, एक 10 साल का लड़का हूं (कृपया मुझे गंभीरता से लें) और मैं एक एयरलाइन शुरू करना चाहता हूं. मैने कुछ काम शुरू कर दिया है जैसे कि मुझे किस तरह के प्लेन की जरूरत होगी. मुझे फ्लाइट नंबर्स, केटरिंग और अन्य चीजों की जरूरत होगी. मैं एक कंपनी का सीईओ हूं जिसका नाम Oceania Express है. मैने एक CFO, एक हेड ऑफ आईटी भी हायर कर लिया है. मैं एयरलाइन शुरू करने के लिए आपसे कुछ टिप्स चाहता हूं. लेटर को को समाप्त करते समय, उन्होंने एलन जॉयस से यह भी पूछा कि क्या वे इस बारे में कोई सलाह दे सकते हैं कि लोग लंबी उड़ानों के दौरान कैसे सो सकते हैं.
सीईओ ने जवाब में लिखा, "मुझे अपनी नई एयरलाइन के बारे में बताने के लिए धन्यवाद. मैंने मार्केट में एक और प्रवेशकर्ता (इंट्रेंट) की कुछ अफवाहें सुनी थीं, आपने मुझे लिखा इसकी मैं सराहना करता हूं.'' सीईओ ने लिखा कि मैं अपने प्रतियोगियों को सलाह नहीं देता लेकिन आपके केस में मैं ऐसा कर रहा हूं. सीईओ ने बच्चे के सवालों का जवाब तो दिया ही साथ ही उसे एक मीटिंग पर भी बुलाया. बता दें कि ऐलन जॉयस ने जिस तरह 10 साल के बच्चे के लैटर पर जवाब दिया उसकी सोशल मीडिया पर लोग सराहना कर रहे हैं.
अन्य खबरें
करो या मरो मुकाबले से पहले विराट कोहली मिले अपने खास दोस्त से, बोला- TouchWood
बिहार में दूल्हा शराब पीकर मंडप पर कर रहा था ऊट-पटांग हरकतें, दुल्हन ने उठकर किया ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं