विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

एक बाइक, 10 सवार...बंदे का भयंकर देसी जुगाड़, देख लोगों का झन्नाया दिमाग

10 People on Bike: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी बंदे का भयंकर देसी जुगाड़ देख लोग भौचक्के रह गए हैं. वीडियो में एक बाइक कर 2 या 3 बल्कि कुल 10 लोग सवार नजर आ रहे हैं.

एक बाइक, 10 सवार...बंदे का भयंकर देसी जुगाड़, देख लोगों का झन्नाया दिमाग
पाकिस्तानी बंदे का देसी जुगाड़, एक बाइक पर 10 लोग, इंटरनेट पर मचा हड़कंप

Pakistani Bike Jugaad Goes Viral: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यह हैरानी भी जायज है, क्योंकि वीडियो में एक पूरी फैमिली एक ही बाइक पर सफर करती नजर आ रही है. जी हां, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सामने आए इस वीडियो में कुल 10 लोग एक ही बाइक पर सवार हैं और वह भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है, उसके पीछे दो महिलाएं और एक बच्चा बैठे हैं, यानि बाइक पर कुल चार लोग नजर आ रहे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस बाइक के पीछे एक देसी जुगाड़ की गई ट्रॉली भी जोड़ी गई है, जिसमें छह छोटे बच्चे बैठे हैं. इस ट्रॉली को इतनी सफाई से बाइक में फिट किया गया है कि देखने वाले कुछ पल के लिए चकित रह जाते हैं.

यहां देखें वीडियो

पाकिस्तान में दिखा 'मौत का जुगाड़' (Pakistan Viral Video)

वीडियो को एक ऑटो में बैठे व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया और अब यह इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस जुगाड़ू बाइक राइड को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. इंस्टाग्राम पर @soo_funny_memes नाम के अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर किया है और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो (Viral Pakistani Jugaad) देख चुके एक यूजर ने लिखा, ऐसे मां-बाप को तो जेल में डाल देना चाहिए. बच्चों की जिंदगी से खेल रहे हैं. वहीं एक अन्य ने कहा, ऐसा सीन सिर्फ पाकिस्तान में ही देखा जा सकता है. किसी ने इस जुगाड़ को 'मौत का सामान' तक कह दिया.

जुगाड़ देख चकराया लोगों का दिमाग (Funny Pakistani Video)

जहां कुछ लोग इस देसी जुगाड़ को क्रिएटिविटी का नमूना बता रहे हैं, वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया है. इस तरह की सवारी न केवल बच्चों की जान जोखिम में डालती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकती है. वीडियो भले ही मजाकिया लगे, लेकिन यह ट्रैफिक नियमों का सीधा उल्लंघन है. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि सुरक्षा से बड़ा कोई 'जुगाड़' नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video Pakistani Bike Jugaad Goes Viral Ek Bike 10 Sawar Watch, Desi Jugaad Viral Video, Viral Desi Jugaad, Ek Bike 10 Sawar, Pakistan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com