- शहबाज शरीफ ने जनरल आमेर रजा को चार सितारा जनरल बनाकर नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड का कमांडर नियुक्त किया है
- जनरल आमेर रजा को हिलाल-ए-इम्तियाज और सितारा-ए-बसालात से सम्मानित किया जा चुका है
- नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड पाकिस्तान की परमाणु हथियारों और रणनीतिक संपत्तियों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने जनरल आमेर रजा को चार सितारा जनरल बनाने का ऐलान किया है. वह नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड के कमांडर होंगे. इस पद पर पहुंचने वाले वो पहले पाकिस्तानी व्यक्ति हैं. आमेर रजा अब असीम मुनीर के बाद सबसे पावरफुल जनरल होंगे. जनरल रजा को पहले हिलाल-ए-इम्तियाज (सैन्य) और सितारा-ए-बसालात (वीरता का सितारा) से सम्मानित किया जा चुका है.
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा को प्रमोट करके फोर-स्टार जनरल का रैंक दिया गया है और उन्हें पहला कमांडर नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड (CNSC) नियुक्त किया गया है.
Islamabad, 24 July 2026.
— Prime Minister's Office (@PakPMO) July 24, 2026
Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif has announced the promotion of Lieutenant General Aamer Raza, HI(M), SBt, Chief of the General Staff of Pakistan Army, to the rank of “Four-Star General” and his appointment as “Commander National Strategic… pic.twitter.com/U1Qk2K5nsl
सैयद आमिर रजा कौन हैं?
सैयद आमिर रजा अभी नेशनल कमांड अथॉरिटी में नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड के कमांडर के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले, रजा 41वें चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, कमांडर IV कोर और हैवी इंडस्ट्रीज टैक्सिला के चेयरमैन रह चुके हैं. रजा 1988 में 6th लांसर्स में कमीशन हुए थे.
रजा ने कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, क्वेटा और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, इस्लामाबाद से पढ़ाई की है. उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम से इंटरनेशनल रिलेशंस में डिग्री है, और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से ही आर्ट्स एंड साइंस ऑफ वॉरफेयर और डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज में MSc की डिग्री भी है. उन्होंने नवंबर 2007 से सितंबर 2009 तक 6th Lancers की कमान संभाली है. उन्होंने एक आर्मर्ड ब्रिगेड, दक्षिण वजीरिस्तान में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान भी संभाली है. उन्होंने II कोर में चीफ ऑफ स्टाफ और हथियार और उपकरण निदेशालय के महानिदेशक के तौर पर भी काम किया है.
नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड का काम क्या
संवैधानिक संशोधनों के बाद चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) का पद समाप्त कर यह नया पद सृजित किया गया है. यह कमांड नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के अधीन रहकर सेना की रणनीतिक संपत्तियों और परमाणु हथियारों के जखीरे के प्रबंधन का काम संभालती है. पाकिस्तान की मुख्य परमाणु और रणनीतिक निर्णय लेने वाली संस्था — राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण (NCA) की स्थापना 2 फरवरी 2000 को हुई थी. वहीं, इसके तहत आने वाले नए नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड पद का गठन हाल ही में वर्ष 2025-2026 में सैन्य सुधारों और नए संशोधनों के बाद किया गया है.
यह भी पढ़ें-
बालेन शाह सरकार पर नेपाल सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप: रिपोर्ट
बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, रह चुके हैं स्वतंत्रता सेनानी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की फिलहाल कोई संभावना नहीं: शीर्ष सरकारी सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं