विज्ञापन

'मैं हाफिज सईद साहब का गुलाम हूं': लश्कर के आतंकियों के साथ बैठे पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का बेशर्म कबूलनामा

Pakistan Terror Face: इमरान खान में गृह मंत्री रहे शेख रशीद अहमद ने भारत को भी गीदड़भभकी दी. कहा- भारत में न तो कोई पक्षी चहचहाएगा और न ही मंदिर में घंटियां बजेंगी.

'मैं हाफिज सईद साहब का गुलाम हूं': लश्कर के आतंकियों के साथ बैठे पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का बेशर्म कबूलनामा
लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के साथ शेख रशीद की 2012 की फोटो (AFP)
  • पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रशीद अहमद ने खुलेआम खुद को लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद का गुलाम बताया
  • रशीद अहमद ने जिस मंच से जहर उगला उपर लश्कर के कमांडर लेबल के आतंकी साथ बैठे थे
  • रशीद ने कहा- "मुझे अमेरिका से निकाल दिया था क्योंकि मेरे फोन में हाफिज साहब का नंबर था"

पाकिस्तान आतंकवाद की वो नर्सरी है जहां न सिर्फ आतंकवादियों की फौज खड़ी की जाती है बल्कि इस नीच काम के लिए खुद की पीठ भी थपथपाई जाती है. भले आतंकवाद इस देश को अंदर ही अंदर दशकों से खाए जा रहा है लेकिन यह देश इस नापाक रास्ते को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. एक बार फिर पाकिस्तान का काला चेहरा सामने आ गया है. पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री खुले मंच से खुद को लश्कर ए तैयबा के आका हाफिज सईद का गुलाम बता रहा है. अब इसका वीडियो सामने आ चुका है.

पूर्व पाकिस्तान मंत्री का बेशर्म कबूलनामा

इमरान खान सरकार में गृह मंत्री रहे शेख रशीद अहमद ने सार्वजनिक कार्यक्रम में न सिर्फ लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादियों के साथ मंच साझा किया बल्कि खुद को इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन के चीफ हाफिज सईद का गुलाम तक बताया. इतना ही नहीं भारत को धमकी देने की भी हिमाकत की.

कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रशीद को खालिद मसूद संधू के साथ देखा गया है लश्कर का सीनियर कमांडर है और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) का अध्यक्ष भी है. साथ ही मंच पर लश्कर का सीनियर कमांडर और उसके केंद्रीय सलाहकार समीति का मेंबर मुहम्मद याकूब शेख भी दिख रहा है.

यहां मंच पर पाकिस्तान के इस पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद की तारीफ में कई बातें कहीं और उसको तो अपना मालिक ही बता दिया. सामने आए वीडियो में शेख रशीद को कहते सुना जा सकता है कि 'मैं हाफिज साहब का गुलाम हूं'. रशीद ने यह भी दावा किया कि जब वह अमेरिका में थे, तब उनके फोन पर सईद का फोन नंबर निकल आया था और उसके बाद उन्हें अमेरिका से ही निकाल दिया गया था.
लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के साथ शेख रशीद की साल 2012 की फोटो (AFP)

लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के साथ शेख रशीद की साल 2012 की फोटो (AFP)

इस पूर्व मंत्री ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बातें भी कहीं और कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो अल्लाह उसे बर्बाद कर देगा. गीदड़ भभकी देते हुए उसने कहा कि भारत में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ भी नहीं होगा और कहा भारत में न तो कोई पक्षी चहचहाएगा और न ही मंदिर में घंटियां बजेंगी. उसने यह भी कहा, "हम पाकिस्तान के साथ हैं, हाफिज सईद के साथ हैं."

रशीद ने 2020 से 2022 तक इमरान खान सरकार में गृह मंत्री के तौर पर काम किया था. वह अवामी मुस्लिम लीग का संस्थापक और नेता है.

यह भी पढ़ें: सचमुच इमरान खान की मौत हो गई ? सेना ने कहा- ‘सब बकवास', PTI ने दिया CCTV का हवाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Terrorism, Hafiz Saeed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com