राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को उनके देश वापस भेजना का काम तेजी से शुरू किया है. हाल ही में अवैध अप्रवासी से जुड़ा एक वीडियो व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसकी अब खूब आलोचना हो रही है. व्हाइट हाउस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में हिरासत लिए अवैध अप्रवासी दिखाए हैं. वीडियो में यूके पॉप ग्रुप Bananarama का 1983 का हिट गाना 'ना ना हे हे, गुडबाय सुनाई दे रहा है. इतना ही नहीं वीडियो के कैप्शन में गाने के बोल- "ना ना ना ना, ना ना ना, हे हे, गुडबाय." भी लिखे गए हैं.
🎶"Na na na na, na na na na, hey hey, goodbye" @CBP pic.twitter.com/4bcfAxy2gz
— The White House (@WhiteHouse) April 6, 2025
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"यह घिनौना व्यवहार"
एक यूजर ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यह घिनौना व्यवहार है. समाज विरोधी, शर्म आनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर आप लोग अमानवीय पोस्ट करना बंद कर दें तो बहुत अच्छा होगा! यह घृणित है." एक यूजर ने लिखा यह नीति नहीं है. यह राज्य द्वारा प्रायोजित अमानवीयकरण है. पीड़ा को हथियार बनाना. बिखरी हुई जिंदगियों का मज़ाक उड़ाना. क्रूरता का जश्न मनाना जैसे कि यह कोई गेम शो हो. आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब व्हाइट हाउस ने बैकग्राउंड में पॉप गाने बजाते हुए इस तरह की वीडियो जारी किया हो. पिछले महीने भी एक ऐसी ही वीडियो शेयर की गई थी.
डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी में राष्ट्रपति पदभार संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर जन्मजात नागरिकता को समाप्त करने और अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अवैध प्रवासन पर नकेल कसने की कसम खाई है, जो उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियान का मुख्य मुद्दा भी रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं