विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जोरहाट से गौरव गोगोई मैदान में

असम में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है. देखें पूरी लिस्ट, कौन कहां से चुनाव लड़ेंगे?

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जोरहाट से गौरव गोगोई मैदान में
असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई.
  • असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है.
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है.
  • विपक्षी नेता देबब्रत सैकिया को नज़ीरा सीट से और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला से टिकट मिला है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Assam Assembly Elections 2026:  असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. कांग्रेस सांसद और असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई को भी मैदान में उतारा गया है. गौरव गोगोई असम की जोरहाट विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोंकेंगे. AICC ने उम्मीदवारों की लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी की है. कांग्रेस उम्मीदवार को पहली लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट से तो नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया को नज़ीरा से टिकट दिया गया है. इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला से टिकट दिया गया है.  

कांग्रेस की पहली लिस्ट में दो सांसदों के बेटे को भी टिकट दिया गया है. सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन को सामागुड़ी से टिकट दिया गया है. जबकि सांसद प्रद्युत बारदोलोई के बेटे प्रतीक बारदोलोई मार्घेरिटा से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि कांग्रेस की पहली लिस्ट में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सीट का नाम नहीं है. 

असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट, देखें कौन-कहां से मैदान में

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

मार्च-अप्रैल में हो सकता है चुनाव, घोषणा कुछ दिनों बाद

मालूम हो कि असम में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव हो सकते है.  चुनाव के तारीखों की घोषणा कुछ दिनों में होगी. 126 सीट वाले असम में इस समय भाजपा की सरकार हैं. हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरे टर्म में राज्य की कमान संभाल रहे हैं. कांग्रेस की तैयारी असम को जीतना है. असम विधानसभा चुनाव 2021 की बात करें तो 126 सीटों पर चुनाव तीन चरण में संपन्न हुए थे. मतदान 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच हुए, जबकि वोटों की गिनती 2 मई को हुई थी. 

मालूम हो कि गौरव गोगोई अभी असम की जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं. 2024 के आम चुनावों में गौरव गोगोई ने भाजपा के तपन गोगोई को हराया. गौरव को 7,51,771 वोट मिले, जबकि तपन को 6,07,378 वोट मिले, जिससे वे 1,44,393 वोटों के मार्जिन से जीते.

गौरव गोगोई की गिनती वर्तमान में गांधी परिवार के करीबी नेताओं में होती है. सांसद बनने के बाद उन्हें कांग्रेस ने संसद में उपनेता विपक्ष के तौर पर चुना, जिसके बाद वे सदन के अंदर और बाहर भाजपा के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं. वे साल 2023 में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद सुर्खियों में आए थे.

गौरव गोगोई असम कांग्रेस के भी प्रमुख हैं, जिन्हें राज्य में चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. गौरतलब है कि असम में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की कोशिश कांग्रेस से नई चुनौती का सामना करते हुए सत्ता में बने रहना है.

यह भी पढ़ें - असम में जीत की हैट्रिक के लिए बीजेपी का 'महाप्लान'.. सियासी समर में उतरेंगे कई दिग्गज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com