ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की कार का न्यूयॉर्क में पीछा किया गया है. शाही जोड़े के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान कुछ 'पैपराजी' के कारण हैरी और मेगन एक हादसे का शिकार होते-होते बचे. लेकिन पुलिस और यहां तक कि न्यूयॉर्क शहर के मेयर के साथ-साथ उस टैक्सी ड्राइवर, जिसने प्रिंस हैरी और मेगन को ड्रॉप किया, ने कथित पीछा करने के खतरे और अवधि को कम करके आंका है. रायटर्स ने ड्यूक ऑफ ससेक्स के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि घटना मंगलवार की रात उस समय हुई, जब शाही जोड़ा वीमेन ऑफ विजन अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के बाद लौट रहा था. इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ.
इस घटना ने 26 साल पुरानी उस घटना की यादों को ताजा कर दिया है, जिसमें पेरिस में पैपराजी द्वारा पीछा किए जाने के दौरान प्रिंस हैरी की मां राजकुमारी डायना की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के प्रवक्ता का बयान
प्रवक्ता ने एएफपी को भेजे एक बयान में कहा, "बीती रात हुई घटना विनाशकारी साबित हो सकती थी. प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की कार का खतरनाक तरीके से पीछा किया गया. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल की कार दो घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर दौड़ती रही. यह घटना मंगलवार की है. न्यूयॉर्क में ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स को लेकर एक पुरस्कार समारोह रखा गया था, इसमें शामिल होने के बाद प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल शहर में वुमन ऑफ विजन अवार्ड्स के लिए गए थे. उनके साथ मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी थीं. दो घंटे से अधिक समय तक चलने वाले इस चेज़ के परिणामस्वरूप सड़क पर अन्य चालकों, पैदल चलने वालों और दो एनवाईपीडी अधिकारियों के बीच कई टक्कर हुईं."
पुलिस ने कहा- कोई टक्कर नहीं हुई और न ही...
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के एक करीबी सूत्र ने कहा कि दोनों का आधा दर्जन वाहनों द्वारा पीछा किया गया था. अज्ञात लोग लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और काफिले और उनके आसपास के सभी लोगों को खतरे में डाल रहे थे. सूत्र ने कहा, "पीछा करना घातक हो सकता था." वहीं, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, "कई फोटोग्राफर थे, जिन्होंने अपनी ड्राइविंग से सड़क पर दूसरे लोगों को परेशानी में डाल दिया था." एनवाईपीडी के प्रवक्ता जूलियन फिलिप्स ने एएफपी को बताया, "प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल अपने गंतव्य पर पहुंचे और इस दौरान किसी वाहन की टक्कर, किसी के चोट लगने या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है."
ऐसे हुई थी प्रिंसेस डायना की मौत
साल 1997 में प्रिंसेस डायना की पेरिस में कुछ फोटोग्राफरों के पीछा किए जाने के दौरान एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. कार में उनकी दोस्त डोडी फायेद भी थीं. हादसे में डायना, उनकी दोस्त और कार के ड्राइवर की मौत हो गई थी. प्रिंस हैरी इस हादसे के लिए हमेशा मीडिया को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं. ऐसा कहा जाता है कि प्रिंस हैरी और मेगन साल 2020 में अपने शाही कर्तव्यों को छोड़कर अमेरिका चले गए थे, ये कदम उन्होंने मीडिया से बचने के लिए कदम उठाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं