एक यूट्यूबर (Youtuber) सांप (Snake) के रोबॉटिक पैर (Robotic Legs) बना कर सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बंटोर रहा है. एलेन पैन ने (Allen Pan) शनिवार को अपने यूट्यूब पर एक वीडियो रिलीज़ की जिसमें उसने अपनी इंजीनियरिंग तकनीक के बारे में बताया है. एलेन पैन एक कंटेंट प्रोड्यूसर है जो घर में एक्ज़ोस्केलेटन , बैटल बोट्स जैसी चीजें कैसे बनाएं इस बारे में जानकारी देता है. एलेन के कंटेंट पर ऑनलाइन कई मिलियन व्यूज़ आते हैं. उसने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, " सांप को पैर दे रहा हूं."
इस वीडियो में दिखाया गया है कि एलेन एक अजगर के लिए रोबॉटिक पैर बनाता है. इसके लिए वो काफी मेहनत करता है और काफी योजना बनाता है. रोबॉटिक पैर बनाने के लिए खूब पैसे भी खर्च करता है लेकिन जब रोबॉटिक पैर बनकर तैयार हो जाते हैं तो सांप पहले उसमें घुसता ही नहीं है. लेकिन कई प्रयासों के बाद एलेन की मेहनत सफल हो जाती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूट्यूबर ने बताया कि वो "सांपों को प्यार करता है" और यह प्रयास केवल यही जताने के लिए है. एलेन पैन ने नए अविष्कार के बारे में कहा कि - सांपों को रोबॉटिक पैर देने के लिए है. सांपों के पैर प्रकृति ने उनसे छीन लिए हैं." एलेन की यह सोच लोगों को पसंद आ रही है.
एलेन पैन ने इससे पहले एक्ज़ोस्कैलेटन पहने तलवारबाज़ के तौर पर खुद को ट्रांसफॉर्म किया था. एलेन का कहना है कि वो प्रकृति की रुकावटों से आगे निकलना चाहता है. याहू न्यूज़ के अनुसार, वो सांपों को उनके जन्म से पहले खो चुके पैर लौटा कर यह साबित करना चाहता है.
इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं अब तक 1.1 लाख से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कई यूज़र आश्चर्य में हैं कि तो कुछ का कहनाा है कि जब प्रकृति ने उन्हें पैर नहीं दिए तो रोबॉटिक पैर क्या काम करेंगे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं