बिल्ली के बच्चे (Kittens) देखने में जितने खूबसूरत होते हैं उनकी मासूस आंखें और अदाएं किसी को भी उन्हें गोद में उठाने पर मजबूर कर सकती हैं. लेकिन रास्ते में गाड़ी चलाते हुए एक शख़्स को एक बिल्ली के बच्चे को बचाने के लिए गाड़ी से उतरना भारी पड़ गया. जैसे ही यह शख़्स गाड़ी से एक बिल्ली के बच्चे को बचाने के लिए उतरा, उसके पीछे एक के बाद एक दर्जन भर बिल्ली के बच्चे झाड़ियों से निकल आए और उसके पैरों से लिपट गए. इस वीडियो को रेडइट पर अब तक 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया और इस पर ढ़ेरों कमेंट आ रहे हैं.
एक व्यक्ति लिखता है- मैं इसका सीक्वल देखना चाहूंगा कि इतने सारे बिल्ली के बच्चों को लेकर यह शख़्स ड्राइवर करेगा कैसे? और बिल्ली के बच्चे पिछली सीट पर क्या धमाल मचाएंगे. तो दूसरे यूजर ने लिखा मैंने भी तुरंत यही सोचा, इतने सारे बिल्ली के बच्चे अगर आपकी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे होंगे तो आप गाड़ी चलाओगे कैसे?? वहीं एक तीसरे यूज़र ने लिखा- मैं सोच रहा हूं,- ये क्या हो रहा है...ये मेरे साथ कभी क्यों नहीं हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में हरी-हरी घास ने कूद कर बाहर आते बिल्ली के बच्चों को देखकर हजारों लोगों का दिल पिघल गया है. इस पोस्ट पर पांच हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं. किसी ने पूछा है- क्या कोई जानता है इसके बाद क्या हुआ? तो इसका जवाब देते हुए एक दूसरा यूजर लिखता है- मैंने फेसबुक पर देखा था कि इसके बाद यह आदमी इन सभी बिल्ली के बच्चों को घर ले गया और वह इनमें से सबसे पहले आई बिल्ली को कम से कम अपने पास रखेगा और बाकी सबको फोस्टर होम में या किसी बिल्ली के बच्चे पालने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों को दे देगा. फिर सवाल पूछने वाले का जवाब आया- ओह! अब मैं चैन से सो सकता हूं कि इन प्यारे बिल्ली के बच्चों को यूं ही सड़क पर बेसहारा नहीं छोड़ा गया.
वहीं एक यूज़र ने एक वीडियो का लिंक शेयर कर कहा है कि देखिए इस शख्स ने एक फॉलोअप वीडियो का लिंक शेयर किया है कि इस घटना के बाद क्या हुआ. इस वीडियो में ढेरों बिल्ली के बच्चे गाड़ी की पिछली सीट पर घूमते नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं