हमास (Hamas) के लड़ाके 7 अक्टूबर को पूरी प्लानिंग के साथ इज़रायल (Israel) में नरसंहार करने के लिए दाखिल हुए थे और जाने के बाद भी कई जानलेवा जाल बिछाकर गए. आईडीएफ (IDF) की याहलोम यूनिट(एक लड़ाकू इंजीनियरिंग विशेष बल इकाई) विस्फोटकों और हथियारों को इकट्ठा करने के खतरनाक कर रही है, जिनका इस्तेमाल हमास आतंकवादियों ने नरसंहार के लिए किया था. इज़रायल के अधिकारियों ने बताया कि हमास के लड़ाकों ने कई मूर्खतापूर्ण जाल भी छोड़े, जिन्हें अब हटाया जा रहा है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी इज़रायल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
विस्फोटकों से ढके हुए हैं शव
आईडीएफ की एक यूनिट इस समय, उस क्षेत्र का साफ करने में जुटी हुई है, जिसमें हमास के लड़ाकों ने नरसंहार किया था. यहां अभी तक लोगों का सामना, कुछ हथियार और शव पड़े हुए हैं. लेकिन हमास के लड़ाकों द्वारा बिछाए गए ट्रैप की वजह से इस काम में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मृतकों के कुछ शव कथित तौर पर विस्फोटकों से ढके हुए पाए गए. ऐसे में शवों को हटाते ही धमाके होने का खतरा है. इसलिए आईडीएफ की इंजीनियरिंग यूनिट इस काम को काफी सावधानी से अंजाम दे रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The IDF Yahalom Unit continues to collect explosives and weapons of Hamas terrorists used for the October 7 massacre.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 22, 2023
Soldiers discovered a child's school bag laying in a field. The bag was booby-trapped, containing a remote-activated explosive device—weighing 7 kg.
Hamas… pic.twitter.com/GK32hMLnMU
स्कूल बैग में 7 किलो का बम
इससे जुड़ा एक वीडियो भी इज़रायल की ओर से जारी किया गया है. इस वीडियो में आईडीएफ एक बच्चे के स्कूल बैग की जांच करता हुआ नजर आ रहा है. यह बैग एक खेत में पड़ा हुआ मिला, जिसमें एक रिमोट से चलने वाला एक विस्फोटक उपकरण था, जिसका वजन 7 किलोग्राम है. हमास ने सोचा होगा कि कोई आम नागरिक इस बैग को उठाएगा, तो विस्फोट हो जाएगा.
इज़रायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से शुरू हुआ संघर्ष अभी तक जारी है. गाज़ा पट्टी पर इज़रायल ने अब जमीनी जंग भी शुरू कर दी है. सीएनएन की खबर के मुताबिक, रविवार को इज़रायली सेना गाज़ा पट्टी में दाखिल हो गई और हमास के लड़ाकों से भिड़ गई. बता दें कि इस जंग में अभी तक इज़रायल के 1,400 से अधिक लोग मारे गए. इसके बाद इज़रायल द्वारा किये गए जवाबी हमलों में अब तक लगभग 4600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं