Israel Hamas War: दक्षिणी गाज़ा में जहां आमलोगों तक दुनिया भर से मानवीय मदद पहुंच रही है, वहीं उत्तरी गाज़ा में इज़रायली सेना के हवाई हमले जारी है. इज़रायल ने सोमवार तड़के भी हवाई हमले किये. उधर, दक्षिणी लेबनान (Lebanon) में हिजबुल्लाह (Hezbollah) के ठिकानों पर भी बीती रात इज़रायली विमानों ने जमकर बमबारी की, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान होने की खबर सामने आ रही है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इन हमलों के बाद इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli PM Benjamin Netanyahu) ने बढ़ते संघर्ष का आकलन करने के लिए अपने शीर्ष जनरलों और अपने युद्ध मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई.
शरणार्थी शिविर के पास एक घर पर हमला...
फ़िलिस्तीनी मीडिया ने भी इज़रायल के हमलों की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इज़राइल के हमले गाजा पट्टी के मध्य और उत्तरी क्षेत्र पर केंद्रित थे. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर के पास एक घर पर हमले में कई फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इजरायल की दो सप्ताह की बमबारी में कम से कम 4,600 लोग मारे गए थे, जो 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायली समुदायों पर हमास के हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 1,400 लोग मारे गए थे और 212 को बंधकों के रूप में गाजा में ले जाया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमास-फिलिस्तीन भी बना रहे रणनीति
इज़रायल के लगातार हो रहे हमलों के बीच हमास ने एक बयान में कहा कि फिलीस्तीनी हमास नेता इस्माइल हानियेह और ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने रविवार देर रात फोन पर गाजा में इज़रायल के "क्रूर अपराधों" को रोकने के तरीकों पर चर्चा की. बता दें कि इज़राइल ने हमास को खत्म करने के उद्देश्य से एक योजनाबद्ध जमीनी आक्रमण के लिए गाजा के चारों ओर बाड़ वाली सीमा के पास टैंक और सैनिकों को तैनात कर दिया है.
...जब ईरान की चेतावनी के बाद बिगड़ने लगे हालात
हमास-इज़रायल में जारी संघर्ष के बीच पिछले सप्ताह तब हालात बिगड़ते नजर आ रहे थे, जब ईरान ने भी धमकी भरे अंदाज में इज़रायल को चेताया था. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इज़रायल की यात्रा के दौरान स्थिति को संभालने की कोशिश की. हालांकि, अमेरिका ने इज़रायल के साथ खड़े होने और हर संभव मदद करने की घोषणा की है. अमेरिका ने अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर, लगभग 2000 नौसैनिक मध्य पूर्व में मदद के लिए भेज दिये हैं.
'ऑपरेशन अजय' के तहत इजराइल से 143 लोगों को भारत लाया गया
इजरायल से रविवार को नेपाल के दो नागरिकों सहित 143 लोगों को भारत लाया गया. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी. हमास-इजराइल युद्ध के मद्देनजर भारत लौटने की इच्छा जताने वाले भारतीयों की इजरायल से सकशुल वापसी के लिए केंद्र सरकार ने 11 दिन पहले 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ऑपरेशन अजय' के तहत छठा विमान नयी दिल्ली में उतरा। नेपाल के दो नागरिकों सहित 143 यात्री विमान में सवार थे." हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यात्रियों की अगवानी की. ऑपरेशन अजय' के तहत पिछले पांच निजी विमानों से 1,200 से अधिक लोग इजराइल से लाये गए हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं