विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2011

'मिस्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था की ओर बढ़ना आसान नहीं'

मिस्र में बड़े पैमाने पर जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए व्हाइट हाउस ने माना है कि मिस्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था की ओर बढ़ना आसान नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: मिस्र में लोकतंत्र समर्थकों द्वारा बड़े पैमाने पर जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए व्हाइट हाउस ने माना है कि मिस्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था की ओर बढ़ना आसान नहीं है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में मिस्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था की ओर बढ़ने की प्रक्रिया के बाबत पूछे जाने पर कहा, इसके लिए आसान रास्ता नहीं होने जा रहा। इसके लिए जोर लगाना होगा। उन्होंने कहा, सरकार की उन लोगों के साथ चल रही वार्ता की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है जो प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। हम यहां निर्धारित नहीं कर रहे हैं मिस्र की अगुवाई कौन करेगा। मैं सोचता हूं कि राष्ट्रपति (अमेरिका) को लगता है, मिस्र की जनता पीछे नहीं हटने जा रही।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, अमेरिका, लोकतंत्र
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com