विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2021

चीन के साथ नजदीकी संबंधों के चलते अमेरिका, पश्चिमी देशों का पाकिस्तान पर ‘दबाव’ : इमरान खान

अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता का जिक्र करते हुए खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का मानना है कि चीन के साथ संघर्ष में अमेरिका एवं पश्चिमी देशों द्वारा हमारे जैसे देशों पर पक्ष लेने के लिए दबाव बनाना उचित नहीं है.’’

चीन के साथ नजदीकी संबंधों के चलते अमेरिका, पश्चिमी देशों का पाकिस्तान पर ‘दबाव’ : इमरान खान
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
इस्लामाबाद:

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि चीन के साथ पाकिस्तान के संबंधों के कारण वह अमेरिका एवं पश्चिमी देशों से ‘‘दबाव'' महसूस कर रहा है और उन्होंने कभी भी दबाव में नहीं आने का संकल्प जताया. खान ने चीन के सरकारी प्रसारक चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) को दिए साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच 70 वर्षों से ‘‘बहुत विशेष संबंध'' हैं. इस साक्षात्कार के कुछ हिस्से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए.

पाकिस्तान : लाहौर के बाजार में एक के बाद एक 5 धमाके, गैस सिलिंडरों में हुआ ब्लास्ट

अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता का जिक्र करते हुए खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का मानना है कि चीन के साथ संघर्ष में अमेरिका एवं पश्चिमी देशों द्वारा हमारे जैसे देशों पर पक्ष लेने के लिए दबाव बनाना उचित नहीं है.'' खान ने कहा, ‘‘हम कोई पक्ष क्यों लें? हमारे सबके साथ अच्छे संबंध होने चाहिए. ऐसा नहीं होने वाला है कि पाकिस्तान पर चीन के साथ संबंधों में बदलाव लाने या कमतर करने का दबाव काम करेगा.'' चीन के साथ संबंधों पर जोर देते हुए खान ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह के दबाव में नहीं झुकेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Imran Khan, China-Pakistan Relations, Western Countries Pressure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com