लाहौर के बरकत बाजार में हुए पांच धमाके.
पाकिस्तान के लाहौर में धमाके की खबर आ रही है. जानकारी है कि लाहौर के बरकत बाज़ार में एक के बाद एक करके पांच धमाके हुए हैं. अभी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी कर वजह नहीं बताया गया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यहां किसी दुकान में रखे गैसे सिलिंडर में लीक होने और आग लग जाने की वजह से धमाका हुआ है.
बरकत बाजार में गैस सिलिंडरों का बाज़ार है, इस घटना में गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक पांच धमाके सुने गए. जानकारी है कि इस हादसे में 2-3 लोग घायल हुए हैं.
लाहौर बरकत बाज़ार गैस सिलेंडर धमाका https://t.co/H3Nf688vGy pic.twitter.com/YnB1YUyjzo
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) June 29, 2021
घटना पर और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pakistan, Lahore Market Blast, Blast News