विज्ञापन

बेटे को अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से गोल्फ सीखने भिजवा रहे थे जेडी वेंस, खुलासा हुआ तो एजेंट पर बैठी जांच

अमेरिका के राष्ट्रपति जेडी वेंस को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ था. वह अपने परिवार की निजी यात्राओं के लिए अपने सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे उनके एजेंट परेशान हैं.

बेटे को अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से गोल्फ सीखने भिजवा रहे थे जेडी वेंस, खुलासा हुआ तो एजेंट पर बैठी जांच
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी-ऊषा वेंस के घर हाल ही में बेटे का जन्म हुआ है (फोटो- एएफपी)

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा टीम में इस समय हड़कंप मच गया है. उनकी सुरक्षा में तैनात एक स्पेशल एजेंट पर गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि यह मामला उस खबर के बाद सामने आया, जिसमें कहा गया था कि जेडी वेंस अपने परिवार को घुमाने के लिए बार बार सेना का हेलीकॉप्टर ले जाते हैं. इस बार तो वह अपने बेटे को गोल्फ सीखने के लिए सैन्य हेलिकॉप्टर से ले जाना चाहते थे. यही खबर बाहर आ गई.

अब न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की सीक्रेट सर्विस का एक एजेंट, जो जेडी वेंस की सुरक्षा में तैनात था, उसके खिलाफ जांच चल रही है. गुरुवार को एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी. सीक्रेट सर्विस के कम्युनिकेशन प्रमुख एंथनी गुलिएल्मी ने एएफपी से कहा, "उपराष्ट्रपति की सुरक्षा टीम का एक सदस्य प्रशासनिक जांच और संभावित आपराधिक जांच का सामना कर रहा है. उस पर ड्यूटी के दौरान गोपनीय जानकारी और सुरक्षा से जुड़ी बातों को लीक करने के आरोप हैं."

उन्होंने कहा, "हम इस मामले की पूरी जानकारी नहीं देंगे. लेकिन अगर किसी का व्यवहार उस व्यक्ति की सुरक्षा को खतरे में डालता है, जिसकी रक्षा की जिम्मेदारी हमारे पास है, तो उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा."

 रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ था?

यह जांच पिछले हफ्ते अमेरिकी चैनल MSNOW की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुई. रिपोर्ट में कहा गया था कि जेडी वेंस और उनके परिवार की निजी यात्रा से जुड़ी बार-बार की मांगों से उनकी सुरक्षा टीम के लोग परेशान हो गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, जेडी वेंस ने एक बार अपने बेटे के साथ वॉशिंगटन के पास जॉइंट बेस एंड्रयूज में बने सुरक्षित गोल्फ कोर्स तक सैन्य हेलिकॉप्टर मरीन टू से जाने की मांग की थी. मरीन टू वही हेलिकॉप्टर है, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति यात्रा करते हैं.

हालांकि, खराब मौसम और तूफान की वजह से यह उड़ान रद्द कर दी गई थी. रिपोर्ट में कहा गया कि यह वेंस परिवार की आखिरी समय में की गई कई मांगों में से एक थी. हाल ही में जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के घर चौथे बच्चे का जन्म हुआ है. कई दशकों में जेडी वेंस ऐसे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं, जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं. वह पहले भी अपनी सुरक्षा में लगे एजेंटों और कर्मचारियों की तारीफ कर चुके हैं.

सीक्रेट सर्विस का कहना है कि जिन लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसके पास है, उन्हें पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा धमकियां मिल रही हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं, जो पहले कई बार हत्या की कोशिशों से बच चुके हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के उपराष्ट्रपति के घर गूंजी किलकारी, भारतीय मूल की ऊषा वेंस ने बेटे को जन्म दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US News, JD Vance, US Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com