विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2019

आतंकी कैंप पर भारत के हमले के बाद बोला अमेरिका: पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए दोनों देशों से "संयम बरतने" का आह्वान किया है. वहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है.

Also Read in
आतंकी कैंप पर भारत के हमले के बाद बोला अमेरिका: पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए दोनों देशों से "संयम बरतने" का आह्वान किया है. वहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत के बाद एक बयान में कहा कि हम भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने और किसी भी कीमत पर इस तनाव को बढ़ाने से बचने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

विकिलीक्स की लीक की हुई फाइल में था बालाकोट स्थित जैश के आतंकी ट्रेनिंग कैंप का जिक्र

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि 'मैंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बातचीत की और उन्हें स्थिति को खराब ना करने और सैन्य कार्रवाई नहीं करने की बात कही है. उन्होंने आगे कहा कि हमने कहा है कि पाकिस्तान वर्तमान तनाव को कम करने और अपनी धरती पर सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ सार्थक कार्रवाई करने की प्राथमिकता पर जोर दे. 

भारत ने पाक में जैश के आतंकी कैपों पर की बमबारी, मिराज ने किया 300 आतंकियों का सफाया, 24 घंटे की 24 बड़ी बातें

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और अन्य विदेशी राजनयिकों से बात की और उन्हें भारतीय लड़ाकू विमानों द्वारा नियंत्रण रेखा के ‘उल्लंघन' से अवगत कराया. पाकिस्तान के सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान' की खबर के अनुसार, कुरैशी ने पोम्पियो के साथ टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत में कहा कि भारत ‘‘अपने राजनीतिक उद्देश्यों और चुनाव के लिए दक्षिण एशिया में शांति को खतरे में डाल रहा है.'

भारत की एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान ने दी 'सरप्राइज' देने की धमकी, परमाणु हथियारों वाली अथॉरिटी की बुलाई बैठक

भारत ने मंगलवार को सूर्य की किरण उगने से से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया जिसमें लगभग 300 आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए. पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद इन आतंकवादियों को उनकी सुरक्षा के लिए इस शिविर में भेजा था. करीब 20 मिनट से भी कम समय में अंजाम दिया गया भारतीय वायुसेना का यह हमला अत्यंत त्वरित और सटीक था. 

सरकार ने कहा कि हमला किसी सैन्य ठिकाने पर नहीं, केवल आतंकी ठिकाने पर किया गया और इसे ‘हमलों को रोकने' के उद्देश्य से ‘‘ऐहतियात'' के तौर पर अंजाम दिया गया. उन्होंने कहा कि यह ठिकाना जंगल में एक पहाड़ी पर स्थित था और पांच सितारा रिजॉर्ट शैली में बना था. इसके चलते यह ‘‘आसान निशाना'' बन गया तथा आतंकवादियों को नींद में ही मौत के आगोश में सुला दिया गया.

VIDEO : आतंकी संगठन जैश के ठिकाने तबाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India's Strike On Jaish, US, India Pakistan, Terrorism, Surgical Strike 2, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com