विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2019

ISIS सरगना अबु बक्र अल-बगदादी को अमेरिकी सेना ने मार गिराया, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार की शाम जानकारी दी कि ISIS के सरगना अबु बक्र अल-बगदादी को अमेरिकी सेना ने मार गिराया है. 

Also Read in
ISIS सरगना अबु बक्र अल-बगदादी को अमेरिकी सेना ने मार गिराया, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.
  • ISIS का सरगना अबु बक्र अल-बगदादी मारा गया
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
  • कहा, बगदादी के तीन बच्चे भी कार्रवाई में मारे गए
नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रविवार की शाम जानकारी दी कि ISIS के सरगना अबु बक्र अल-बगदादी (Abu Bakr al-Baghdadi) को अमेरिकी सेना ने मार गिराया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पिछली रात अमेरिकी सेना ने बगदादी को मार गिराया. वह दुनिया के सबसे क्रूर और हिंसक आतंकी संगठन आईएसआईएस का संस्थापक था. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'एक सुसाइड वेस्ट में धमाके के बाद बगदादी मारा गया. उसको रोते और चिल्लाते हुए देखा गया, जब सुरक्षाबलों ने उसका पीछा किया. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे बताया, 'अबु बक्र अल-बगदादी ने एक सुरंग में अपने सुसाइड वेस्ट में धमाका कर लिया. इसमें उसके 3 बच्चे भी मारे गए. बगदादी कायर की तरह मारा गया.' अमेरिकी सेना की कार्रवाई में अबु बक्र अल-बगदादी के काफी समर्थक भी मारे गए. बता दें कि आज सुबह ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कहा था कि कुछ बड़ी घटना हुई है. इसके बाद ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कोई बड़ा ऐलान होने वाला है. 

ISIS के सरगना बगदादी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- अभी कुछ बड़ा घटा है

गौरतलब है कि खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बक्र अल-बगदादी इसी साल अप्रैल में जारी एक वीडियो में पांच साल में पहली बार दिखाई दिया था. हालांकि,  यह स्पष्ट नहीं था कि यह वीडियो कब फिल्माया गया, लेकिन बगदादी ने पूर्वी सीरिया में ISIS के अंतिम गढ़ बागूज के लिए महीनों चली लड़ाई का जिक्र किया था. यह लड़ाई पिछले महीने ही समाप्त हुई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abu Bakr Al-Baghdadi, ISIS, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com