विज्ञापन

ईरान के परमाणु ठिकाने की जानकारी दो, इनाम में 2 करोड़ डॉलर ले जाओ; अमेरिका ने खोल दिया खजाना, समझौते पर ट्रंप

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका ने बड़ा दांव चला है. परमाणु ठिकानों, उपकरणों और वैज्ञानिकों की जानकारी देने वालों को 20 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की गई है. क्या यह कदम अमेरिका-ईरान तनाव के नए चैप्टर की शुरुआत है?

ईरान के परमाणु ठिकाने की जानकारी दो, इनाम में 2 करोड़ डॉलर ले जाओ; अमेरिका ने खोल दिया खजाना, समझौते पर ट्रंप
ईरान की परमाणु जानकारी देने पर 2 करोड़ डॉलर का इनाम
NDTV
  • ईरान की परमाणु जानकारी पर अमेरिका देगा 2 करोड़ डॉलर, CENTCOM का बड़ा ऐलान
  • ईरान के वैज्ञानिकों और परमाणु सुविधाओं की जानकारी मांग रहा अमेरिका
  • ट्रंप बोले- ईरान समझौता करना चाहता है
वाशिंगटन:

अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम, उससे जुड़ी सुविधाओं, उपकरणों और संबंधित वैज्ञानिकों के बारे में उपयोगी जानकारी देने वालों को 2 करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा. इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर दूसरे स्थान पर बसाने की व्यवस्था भी की जा सकती है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते का इच्छुक है.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नजर

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में जारी बयान में कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग के 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देने वालों को 2 करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा. CENTCOM के अनुसार इनाम उन सूचनाओं के लिए है जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम, उसकी सुविधाओं, उपकरणों और उससे जुड़े कर्मचारियों, विशेष रूप से वैज्ञानिक समुदाय से संबंधित लोगों के बारे में हों. जरूरत पड़ने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की सुविधा भी दी जा सकती है.

अमेरिकी ने इनाम देने का किया ऐलान

अमेरिकी ने इनाम देने का किया ऐलान
Photo Credit: CENTCOM

1984 से चल रहा है यह कार्यक्रम

अमेरिकी विदेश विभाग का यह कार्यक्रम 1984 में राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार योजना के तहत शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य ऐसी सूचनाएं जुटाना है जो अमेरिकी नागरिकों और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा में मदद कर सकें. विदेश विभाग ने अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सुरक्षा संबंधी दायित्वों का ईरान द्वारा पूरा पालन नहीं करने से एजेंसी को सेंट्रीफ्यूज जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों के उत्पादन और भंडार के बारे में लगातार जानकारी रखने में कठिनाई हुई है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस तरह की जानकारी पर 2 करोड़ डॉलर का इनाम दिया जाएगा.

ईरान समझौता करना चाहता है : ट्रंप

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को प्रभावी रूप से नष्ट कर दिया है. फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में उन्होंने कहा, 'अगर हमने ईरान पर हमला नहीं किया होता, तो आज इजराइल नहीं होता. अगर उनके पास परमाणु हथियार होते, तो वे उनका इस्तेमाल करते. वे पूरे मध्य पूर्व को तबाह कर देते.' हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि आठ महीने के युद्ध में आर्थिक और सैन्य नुकसान झेलने के बाद ईरान संघर्ष समाप्त करना चाहता है. उन्होंने कहा, 'हम अभी उनसे बातचीत कर रहे हैं. वे बहुत बुरी तरह समझौता करना चाहते हैं.'

यह भी पढ़ें : 'हम बहुत जल्द पिकऐक्स माउंटेन पर हमला करेंगे'; ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका की नजर ईरान के गुप्त परमाणु ठिकाने पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Nuclear Program, US Reward Announcement, CENTCOM, Donald Trump, Iran Nuclear Facilities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com