विज्ञापन

चीन ने बनाई एशिया की सबसे लंबी रिंग मेट्रो, 60 KM लंबी सुरंग में बने 37 स्टेशन, खुद से जागती-दौड़ती और सोती है ट्रेन

एशिया की सबसे लंबी लूप मेट्रो लाइन चीन की वुहान मेट्रो की लाइन 12 है और यह पूरी तरह शुरू हो गई है. यह 59.9 किलोमीटर लंबी है और इसमें 37 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं. इससे 18 पुरानी और आने वाली मेट्रो लाइनों पर बदलने की सुविधा मिलेगी.

चीन ने बनाई एशिया की सबसे लंबी रिंग मेट्रो, 60 KM लंबी सुरंग में बने 37 स्टेशन, खुद से जागती-दौड़ती और सोती है ट्रेन
Longest metro loop line in Asia: चीन की वुहान मेट्रो की लाइन 12 पूरी तरह शुरू हो गई है (AI फोटो)

एशिया की सबसे लंबी मेट्रो रिंग लाइन चीन के वुहान में शुरू हो गई है. वुहान मेट्रो लाइन 12 एशिया की सबसे लंबी मेट्रो लूप लाइन है, जो 59.9 किलोमीटर तक फैली है और इसमें अंडरग्राउंड सूरंग के अंदर 37 मेट्रो स्टेशन हैं. यह मैट्रो लाइन आधिकारिक तौर पर 29 अक्टूबर 2026 को खुली. इस रूट पर 6 डिब्बों वाली टाइप-ए मेट्रो ट्रेनें चलेंगी, जो 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ सकती हैं. खास बात है कि यह लाइन 18 मौजूदा और प्रस्तावित मेट्रो लाइनों के साथ इंटरचेंज की सुविधा प्रदान करती है.

लूप या रिंग मेट्रो का मतलब है गोल घूमने वाली मेट्रो लाइन. नॉर्मल मेट्रो लाइन तो एक छोर से दूसरे छोर तक जाती है, फिर वापस आती है. लेकिन लूप मेट्रो में कोई आखिरी स्टेशन नहीं होता. वो गोल-गोल घूमती रहती है, जैसे दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन.

दो फेज में खुली यह लाइन, किसी स्टाफ की जरूरत नहीं

यह मेट्रो लाइन बुहान के सात शहरी जिलों से होकर गुजरती है. इस पूरे लूप का सफर तय करने में लगभग 96 मिनट का समय लगता है. इसे दो चरणों में खोला गया था. 35.3 किलोमीटर लंबा पहला चरण 1 मई 2026 को शुरू हुआ. हाल ही में खुला दूसरा चरण 24.6 किलोमीटर लंबा है, जो पूरे लूप को पूरा करता है.

इन ट्रेनों में GoA4 पूरी तरह से स्वचालित (ऑटोमेटेड) तकनीक का इस्तेमाल होता है, जो रेल की दुनिया में ऑटोमेशन का सबसे उच्च स्तर है. इसकी मदद से, ट्रेन के अंदर किसी कर्मचारी की दखल के बिना पूरी परिचालन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. यानी किसी स्टाफ की जरूरत नहीं. हर सुबह, ट्रेनें अपने आप चालू हो जाती हैं, अपनी जांच (सेल्फ-डायग्नोस्टिक्स) खुद करती हैं और डिपो से रवाना हो जाती हैं. सेवा के दौरान, ये अपने आप दिशा बदलकर वापस लौट सकती हैं और तय जगहों पर रुक सकती हैं. दिन भर का काम खत्म होने पर, ये स्लीप मोड में जाने से पहले डिपो लौटने के लिए अपना रास्ता खुद तय कर लेती हैं.

पूरी प्रक्रिया यानी जागना, काम पर जाना, ड्यूटी खत्म करना और सोना, अपने आप होती है. इसमें किसी इंसान को कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती. जरूरत पड़ने पर कंट्रोल सेंटर कभी भी रिमोट से इसे अपने कंट्रोल में ले सकता है. इस लाइन की मेट्रो को को खास ट्रेनिंग दी गई है. भीड़ के समय ये खुद ही दो मेट्रो के बीच का गैप कम-ज्यादा कर लेती हैं, और अगर कोई इमरजेंसी आ जाए तो खुद ही दूसरा रास्ता चुन लेती हैं. इससे मेट्रो का टाइम पर चलना और इमरजेंसी में तुरंत रिस्पॉन्स करना और भी बेहतर हो गया है.

3 बार नदी के नीचे से गुजरती है मेट्रो

खास बात है कि यह लाइन चीन की यांग्त्जी नदी के नीचे से दो बार और हान नदी के नीचे से एक बार गुजरती है. इसमें चीन की सबसे लंबी नदी के नीचे बनी मेट्रो शील्ड टनलों में से एक है, और इसे बनाते समय बिल्डरों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जैसे पानी का तेज दबाव, जमीन की मिली-जुली और पेचीदा परतें, और पानी के नीचे लंबी दूरी तक शील्ड टनलिंग. यह नदी पार करने वाली मेट्रो टनलों के एक साथ निर्माण और बड़े लूप रेल ट्रांजिट के विकास, दोनों के लिए एक मिसाल देने वाले प्रोजेक्ट के तौर पर काम करता है.

यह भी पढ़ें | पहाड़ों के नीचे बन रही दुनिया की सबसे लंबी सुरंग, 58KM लंबी टनल में दौड़ेगी ट्रेन, घंटों का सफर मिनटों में

यह भी पढ़ें | बुलेट ट्रेन से पहले मुंबई में 70 हजार करोड़ का 'पाताल लोक', 31 KM की सुरंग से जुड़ेंगे एक्सप्रेसवे-एयरपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro, Metro Project, Infrastructure Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com