विज्ञापन

200 मीटर दूर लिया कमरा, प्रोजेक्टर से ट्रंप टॉवर पर लिखा TRUMP OUT, चुनाव बाद लोग बोले- भविष्यवाणी सच हुई

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव वाले दिन से जब से फ्रांसीसी कलाकार ने यह आर्टवर्क दुनिया को दिखाया है, तब से इसने ऑनलाइन और ट्रंप टावर के आसपास मौजूद सबका ध्यान खींच लिया है. कई लोग रुककर इसकी तस्वीरें खींच रहे हैं.

200 मीटर दूर लिया कमरा, प्रोजेक्टर से ट्रंप टॉवर पर लिखा TRUMP OUT, चुनाव बाद लोग बोले- भविष्यवाणी सच हुई
ट्रंप टॉवर पर किया गया प्रोजेक्शन, जो वायरल हो गया है

अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनावों के बाद लास वेगास में मौजूद ट्रंप टावर की इमारत पर कुछ ऐसा दिखा है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसकी वजह है इस तस्वीर में की गई भविष्यवाणी चुनाव नतीजों के बाद सच होती दिख रही है. इमारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नाम के बगल में प्रोजेक्टर से लिखा 'आउट' (OUT) शब्द दिखाया गया है. भले यह फोटो चुनावे कई हफ्ते पहले ली गई थी लेकिन यह फोटो 3 नवंबर को हुए चुनावों में ट्रंप को लगे झटके का मजाक उड़ाती है. इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन राज्यों में भी बड़ी जीत हासिल की, जहां ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा है. इस लहर को 'ब्लूनामी' कहा जा रहा है. इस जीत के साथ डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी संसद पर कंट्रोल हासिल कर लिया.

ट्रंप टावर के सामने लिया होटल, प्रोजेक्टर से लिख दिया ट्रंप आउट 

इस फोटो को क्रिएट करने का आइडिया फ्रांस के आर्टिस्ट जोआनी लेमर्सिए का था. नतीजे आने के कुछ घंटे बाद उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर इसकी तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने कहा कि इन चुनावों का अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर 'गहरा असर' पड़ेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

लेमर्सिए ने यह भी बताया कि उन्होंने इस आर्टवर्क को कैसे बनाया. उनकी टीम ने नेवादा के लास वेगास में ट्रंप टावर के सामने एक कमरा किराये पर लिया. उन्होंने लिखा, "हमने 200 मीटर दूर से यह संदेश दिखाने के लिए एक तेज रोशनी वाले प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किया."

लेमर्सिए ने चुनाव के दिन इस आर्टवर्क को दिखाया था. इसके बाद से ही इसे इंटरनेट और मौके पर लोगों का खूब ध्यान मिल रहा है. कई लोग वहां रुककर इसकी तस्वीरें खींच रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों को आ रहा पसंद

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कहा, "मैंने इसे देखा और मुझे बहुत पसंद आया! बहुत सारे लोग इसकी तस्वीरें खींच रहे थे." 

एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "वाह, कितनी शानदार रचनात्मकता है. यह लगभग एक कला जैसी है."

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने सुझाव दिया, "शानदार. अगली बार आपको इसमें 'ट्रंप पर महाभियोग चलाया गया' और/या 'ट्रंप को देश से बाहर निकाल दिया गया' भी जोड़ना चाहिए." लेमर्सिए ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है.

पहली बार नहीं है

ऐसा पहली बार नहीं है जब लेमर्सिए ने इस तरह का काम किया है. सात साल पहले उन्होंने लंदन के बकिंघम पैलेस पर 'एक्स' का निशान दिखाया था. उन्होंने बताया था कि यह निशान विलुप्त होने का प्रतीक था और जलवायु परिवर्तन पर तुरंत कदम उठाने की जरूरत को दिखाता था.

मंगलवार को डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, दोनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया. उन्होंने उन राज्यों में भी सीटें जीतीं, जहां रूढ़िवादी सोच रखने वाले वोटरों का दबदबा है और जहां आमतौर पर रिपब्लिकन पार्टी को बड़े अंतर से जीत मिलती रही है. राजनीतिक नतीजों में आए इस बड़े बदलाव के बाद व्हाइट हाउस को भी मानना पड़ा कि ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग लोगों के बीच लोकप्रिय नहीं है.

रिपब्लिकन पार्टी के कुछ चुनावी रणनीतिकारों ने सरकार से अपील की है कि वह इस जंग को खत्म करे और अमेरिकी लोगों के लिए चीजों की कीमतें कम करने पर ध्यान दे. उनका कहना है कि सरकार को वॉशिंगटन में आलीशान इमारतें बनाने के बजाय आम लोगों की महंगाई कम करने पर ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें | अल-सैयद का 'हबीबी जेडी वेंस', हिजाब में इल्हान का डांस- अमेरिका चुनाव में इन 7 मुस्लिम नेताओं ने बनाया इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Us Midterm Election Result, Us Midterm Election Results, US Midterm Election Results 2026, Trump Tower
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com