अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन को छोड़कर सभी देशों पर 90 दिनों के टैरिफ रोक की घोषणा के बाद बुधवार को वॉल स्ट्रीट के शेयरों में अचानक उछाल आया. ट्रंप के घोषणा के बाद डॉव 2,963 अंक या 7.87% उछल गया. एसएंडपी 500 में 9.52% की उछाल आई. तकनीक-प्रधान नैस्डैक में करीब 10% की उछाल आई. वॉलमार्ट के शेयरों में 8% की वृद्धि हुई.
- ऑस्ट्रेलिया के ब्लू चिप स्टॉक्स में भी बहार आ गई. ऑस्ट्रेलियाई सिक्यॉरिटी एक्सचेंज कारोबार के पहले दस मिनट में 6.3 पर्सेंट उछल गया.
- जापान के निक्केई में भी खुशी की लहर है. बाजार खुलते ही जापानी सेंसेक्स 7.2% के तेजी से झूम गया.
ट्रम्प की घोषणा के बाद निवेशकों ने शेयरों में जमकर खरीदारी की और बाजार में उछाल आया. फिर भी अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि ट्रम्प ने चीन के साथ व्यापार युद्ध को और आगे बढ़ाते हुए टैरिफ दरों को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया है. एसएंडपी 500 मंदी के दौर की कगार पर पहुंच गया था, जो 19 फरवरी को सात सप्ताह पहले अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 20% की तीव्र गिरावट के करीब पहुंच गया था. बाजारों में उछाल आने से वॉल स्ट्रीट ने राहत की सांस ली, लेकिन निवेशकों को अभी भी कोई राहत नहीं मिली है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
चीन पर 125 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिका और चीन के बीच छिड़ा टैरिफ वॉर थमता नजर नहीं आ रहा है. अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. जिसके बाद चीन ने भी 85 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की. चीन की इस घोषणा के कुछ घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामानों पर टैरिफ 104 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने की घोषणा की है.
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 75 से अधिक देशों के लिए 90 दिनों की टैरिफ में छूट देने की भी घोषणा की है. ट्रंप ने कहा कि इन देशों ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग, ट्रेजरी और यूएसटीआर से व्यापार और मुद्रा हेरफेर (Currency Manipulation) जैसे मुद्दों पर बातचीत शुरू की है. इन देशों के साथ व्यापार पर अगले 90 दिनों तक सिर्फ 10 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं