विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2013

अमेरिका में पहली बार कैपिटल हिल पर मनाई गई दीवाली

अमेरिका में पहली बार कैपिटल हिल पर मनाई गई दीवाली
वाशिंगटन:

अमेरिकी कांग्रेस में हिन्दू पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अमेरिकी कांग्रेस में मंगलवार को पहली बार दीवाली मनाई गई। जाने-माने भारतीय अमेरिकियों समेत दो दर्जन से अधिक सांसदों ने कैपिटल हिल पर पारंपरिक 'दीये' जलाए।

कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स के दो सह-अध्यक्षों एवं सांसदों - जोए क्राउले और पीटर रोसकॉम ने भारतीय अमेरिकी समुदाय की बढ़ती मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए कैपिटल हिल में अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भारत-अमेरिकी साझेदारी की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया।

प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता नैन्सी पेलोसी ने कहा, मैं यहां दीवाली की शुभकामनाएं देने आई हूं। अमेरिका भारत का बहुत आभारी है, क्योंकि हमारा नागरिक अधिकार आंदोलन भारत के अहिंसा आंदोलन से प्रेरित था। क्राउले ने कहा, यह वास्तव में एक ऐतिहासिक घटना है। रोसकॉम ने कहा, जब हम भारत और अमेरिका के मजबूत होते संबंधों को देखते हैं, तो हम पाते हैं कि ये बेहतरीन संबंध हैं और भविष्य के लिए फायदेमंद हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com