अमेरिकी राज्य कैलीफोर्निया (California) में भारतीय-मूल के सिख परिवार की हत्या (Sikh Family Murder) के संदिग्ध का उनके साथ पुराना विवाद था. अमेरिका (US) की मर्केड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जीसस मैनुअल साल्गैडो (Jesus Manuel Salgado) इस परिवार का एक पूर्व कर्मचारी था और उसकी मृत परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था "जिसका नतीजा बाद में बेहद बुरा निकला". इस परिवार के प्रवक्ता ने एबीसी न्यूज़ को बताया कि साल्गैडो एक पुराना कर्मचारी था जो पीड़ित परिवार की कंपनी में गाड़ी चलाता था. मारे गए परिवार के रिश्तेदारों ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उनके ट्रकों के व्यापार में काम करने के बाद साल्गैडो ने करीब एक साल पहले गुस्से में संदेश और ईमेल भेजे थे.
मर्केड काउंटी के शेरिफ ने कहा, "मुझे विश्वास है कि उसके साथ कोई और भी था, जिसने उसे कुछ चीजें करने में मदद कीं. जहां तक हत्या का सवाल है, हम सबूतों के आधार पर कुछ निर्णय लेंगे."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैलीफोर्निया में परिवार के सदस्यों की उनके बच्चे समेत अपहरण के बाद हत्या करने का आरोपी गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया. साल्गैडो को हत्या के चार मामलों और अपहरण के चार मामलों में गिरफ्तार किया गया है.
अमेरिका में अपहृत भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्यों के शव कैलिफोर्निया के एक जंगल में मिले थे. मरने वालों में एक आठ माह की बच्ची भी शामिल थी. पीड़ित परिवार पंजाब के होशियारपुर के टांडा प्रखंड के हरसी पिंड का रहने वाला है. गत सोमवार को अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के मर्सेड काउंटी से 8 महीने की आरोही, उसकी मां 27 वर्षीय जसलीन, पिता 36 वर्षीय जसदीप और चाचा 39 वर्षीय अमनदीप सिंह का अपहरण कर लिया गया था.
इन सभी के शव बुधवार को शाम को इंडियाना और हचिंसन रोड के पास के एक जंगल में मिले.
मर्सेड काउंटी पुलिस ने बताया कि एक खेत मजदूर ने इन शवों को जंगल में देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. मर्सेड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि अपहरण के एक दिन बाद ही एक संदिग्ध अपहरणकर्ता 48 वर्षीय जीसस मैनुअल साल्गैडो को हिरासत में ले लिया गया था लेकिन परिवार को बचाया नहीं जा सका. जसदीप के माता-पिता डॉक्टर रणधीर सिंह और कृपाल कौर हरसी पिंड में ही रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं