विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह गिरफ्तार, ICE ने बताया 'क्रिमिनल एलियन'

अधिकारियों के मुताबिक, जशनप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उस पर धमकी देकर लोगों में डर पैदा करने, घातक हथियार से हमला करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे आरोप लगे हैं.

अमेरिका में भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह गिरफ्तार, ICE ने बताया 'क्रिमिनल एलियन'
  • अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह को क्रिमिनल एलियन बताते हुए गिरफ्तार किया है.
  • जशनप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड है और धमकाने, हथियार से हमला करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे आरोप हैं.
  • पिछले साल इसी नाम के ट्रक ड्राइवर का बड़ा सड़क हादसा भी चर्चा में रहा था जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी.

अमेरिका के सैन डिएगो में भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह को अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने उसे क्रिमिनल एलियन यानी खतरनाक अपराधी बताया है. इस गिरफ्तारी की जानकारी सैन डिएगो की एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट करके दी है. 

अधिकारियों के मुताबिक, जशनप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उस पर धमकी देकर लोगों में डर पैदा करने, घातक हथियार से हमला करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे आरोप लगे हैं. फिलहाल उसे ICE की हिरासत में रखा गया है और उसके खिलाफ अमेरिका से डिपोर्टेशन यानी निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें: असम में साढ़े चार साल की बच्‍ची के साथ रेप, चॉकलेट का लालच देकर बच्‍ची को घर से ले गया आरोपी, गिरफ्तार

किन परिस्थितियों में गिरफ्तारी, अभी साफ नहीं 

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इमिग्रेशन कोर्ट में चलने वाली इस प्रक्रिया के बाद यह तय होगा कि जशनप्रीत सिंह को अमेरिका से वापस भेजा जाएगा या नहीं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि उसकी गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में हुई और उसकी अगली कोर्ट सुनवाई कब होगी. 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: छात्र ने स्‍कूल हॉस्‍टल में सो रहे अपने ही साथियों पर ताबड़तोड़ बरसाई लोहे की रॉड, एक की मौत

जशनप्रीत नाम से जुड़ा ये मामला रहा था चर्चा में 

अमेरिका में जशनप्रीत सिंह नाम से जुड़ा एक और मामला भी चर्चा में रहा था. पिछले साल कैलिफोर्निया में इसी नाम के 21 साल के भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर का एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. 

उस मामले में शुरुआत में ट्रक ड्राइवर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था. हालांकि बाद में आई टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में साफ हो गया कि हादसे के समय उसके खून में शराब या किसी नशीले पदार्थ के कोई निशान नहीं मिले थे. इसके बाद उस पर से DUI का आरोप हटा दिया गया था. 

हालांकि अभियोजकों ने उस केस में तीन लोगों की मौत के लिए ग्रॉस नेग्लिजेंस के साथ वाहन से गैर-इरादतन हत्या और हाईवे पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप लगाए थे. 

अधिकारियों के मुताबिक हादसा तब हुआ जब ट्रक ड्राइवर समय पर गाड़ी नहीं रोक पाया और एक वाहन से टकराने के बाद कई गाड़ियों की चेन-रिएक्शन टक्कर हो गई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jashanpreet Singh, Jashanpreet Singh Arrested In The US, Indian Citizen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com