विज्ञापन

तनाव, धमकी और जंग के जख्मों की याद... अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता आज, किले में तब्दील इस्लामाबाद

ईरान और अमेरिका की युद्धविराम वार्ता से उम्मीद तो हर कोई लगा रहा है, मगर जैसे संकेत दिख रहे हैं, उसे बहुत आशावाद से भरा हुआ तो नहीं ही कहा जा सकता. हां, मगर हो सकता है कि दोनों को टेबल पर ये बात समझ आ जाए कि दोनों को युद्ध से बहुत नुकसान है.

तनाव, धमकी और जंग के जख्मों की याद... अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता आज, किले में तब्दील इस्लामाबाद
ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता कराना पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ी अग्निपरीक्षा है. (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
  • अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शनिवार को वार्ता आयोजित की जाएगी
  • वार्ता सेरेना होटल या प्रधानमंत्री आवास में हो सकती है, जहां दोनों देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे
  • ईरान की तरफ से संसद अध्यक्ष और विदेश मंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी वार्ता में भाग लेंगे

US Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में वार्ता होगी. बातचीत के पहले अमेरिका और ईरान के नेताओं के तल्ख बयानों से तनाव साफ झलक रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भी दी है कि अगर ईरान नहीं माना तो हथियारों से लदे जहाज तैयार हैं. वहीं वार्ता में शामिल ईरान के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ जिस प्लेन में सवार थे, उसमें उन स्कूली बच्चों की तस्वीरें और बैग रखे थे, जो 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारी गई थीं. ईरान ने लेबनान में सीजफायर और उसकी जब्त संपत्तियों को रिलीज करने जैसी शर्तें वार्ता के पहले रखी हैं.वहीं इस्लामाबाद रवाना अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को किसी भी चालबाजी से बाज आने की नसीहत दी है.

इस्लामाबाद का सेरेना होटल प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करेगा. राजधानी के रेड जोन में विदेश मंत्रालय के बगल में स्थित ये होटल महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों और दूतावासों के बीच स्थित है. इस होटल को बुधवार शाम से रविवार तक के लिए बुक कर लिया गया है और मेहमानों से होटल खाली करा लिया गया है. ये भी बताया जा रहा है कि चूंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मेजबान हैं, इसलिए बातचीत हिलटॉप पर स्थित प्रधानमंत्री आवास में भी हो सकती है. ईरान की तरफ से ईरानी संसद के अध्यक्ष और पूर्व सैन्य कमांडर मेजर जनरल कलिबफ मुहम्मद बाकिर कलिबफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव, उप विदेश मंत्री और इस्लामाबाद में ईरान के राजदूत मौजूद होंगे. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से ईरान पर हमला कर देगा.

क्या आमने-सामने होगी बातचीत?

वहीं अमेरिका की तरफ से उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर इस युद्धविराम वार्ता में हिस्सा लेंगे. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शनिवार सुबह सबसे पहले वार्ता की औपचारिक शुरूआत करेंगे. वो दोनों पक्षों के साथ अलग-अलग प्रारंभिक बैठकें करेंगे. इसके बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार दोनों देशों के नेताओं के बीच अलग-अलग कमरे में समन्वय बनाने की कोशिश करेंगे. एक बार दोनों के बीच समन्वय बन जाने पर ही आमना-सामना कराया जाएगा. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस मीटिंग का हिस्सा होंगे या नहीं, इस बारे में अब तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

कितने बजे बातचीत शुरू होगी और कब तक चलेगी

माना जा रहा है शनिवार सुबह बातचीत नौ बजे के आसपास औपचारिक रूप से शुरू होगी और उस दिन मुख्य बातों पर ही फोकस रहेगा. एक बार सहमति बनने के बाद हो सकता है कि दोनों टीम वहां से रवाना हो जाएं और आगे की बातचीत के लिए फिर से दोनों देशों के अधिकारी एक-एक प्वाइंट पर डिस्कस करें. ये भी दावा किया जा रहा है कि ये वार्ता लगातार दो से तीन दिन तक चल सकती है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने ऐसी व्यवस्था की है कि ईरान और अमेरिका से कोई भी अधिकारी या नेता बगैर वीजा पाकिस्तान आ सकता है. मतलब इमरजेंसी में अगर ईरान या अमेरिका के किसी नेता या अधिकारी को पाकिस्तान आना पड़ा तो उन्हें वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

क्यों पाकिस्तान बरत रहा गोपनियता

सबसे खास बात ये है कि शुक्रवार को खबरें आईं थीं कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच गया है, मगर अब तक कोई दावा नहीं कर रहा है कि ईरान की तरफ से वार्ता के लिए कौन पहुंचा है. वहीं अमेरिका से आज ये कंफर्म किया गया कि वेंस पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं. माना जा रहा है कि पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों और अमेरिका-ईरान में विश्वास की कमी के कारण ज्यादा गोपनियता बरती जा रही है और किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है. पाकिस्तान को भी पता है कि अगर उसकी जमीन पर किसी भी नेता को कुछ भी हुआ तो वो देश पाकिस्तान को कभी माफ नहीं करेगा. यही कारण है कि खुद मुनीर और शहबाज शरीफ एक-एक बात का ध्यान रख रहे हैं. वहीं अमेरिका और ईरान फिलहाल अपनी तरफ से धमकियां देकर अपनी शर्तें मनवाने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

दुनिया का सबसे शक्तिशाली बदलाव... ईरान से होने वाली वार्ता से पहले ट्रंप के इस मैसेज से फिर बढ़ी धड़कनें

रूस-यूक्रेन शांति समझौते के करीब, फिलहाल दोनों ने की 32 घंटे युद्धविराम की घोषणा-रिपोर्ट

शी जिनपिंग से इस महिला की मुलाकात से दुनिया क्यों हैरान, ताइवान में किस खेल की तैयारी में चीन?

ख्वाजा आसिफ ने करा दी पाकिस्तान की फजीहत, अब अपने ही कर रहे डिमांड-बैन करो

लेबनान लहूलुहान, क्योंकि बीच में था पाकिस्तान? शरीफ के रोल पर क्यों सवाल उठा रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान

अमेरिका से होने वाली फाइनल वार्ता से पहले ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने डील की शर्त बता दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Us Talks Timings, Iran Us Talks Timings In Pakistan, Iran Us Islamabad Peace Talks Details, Iran Us Pakistan Peace Talks Details, Iran Us Talks Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com