विज्ञापन
13 minutes ago

Monsoon Session Live: मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. कांग्रेस के सांसद आज काले कपड़े पहनकर सदन में प्रदर्शन करेंगे. मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा. कॉकरेच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच मंगलवार पर राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव सहित कई सांसद पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और उन्हें वहां से हटाया गया. इसके बाद राहुल गांधी ने पांच मांगें रखीं, जिसमें प्रमुख मांग थी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और इस मामले पर सदन में गृहमंत्री का बयान. राहुल ने साथ ही कहा कि हम छात्रों के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी बयान दिया कि सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार है. सरकार समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. लेकिन उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वो छात्रों का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी मंगलवार को एनडीए मंगल मिलन कार्यक्रम में पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. 


Monsoon Session LIVE UPDATE :

Congress Protest: कांग्रेस के सांसद आज काले कपड़े पहनकर करेंगे संसद में प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद संसद में काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री मोदी के आवास के बाहर धरने पर बैठे विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य सांसदों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचेंगे. विपक्षी नेताओं की बैठक सुबह 10 बजे खरगे के चैंबर में बैठक भी आज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Monsoon Session, CJP Protest, Narendra Modi, Rahul Gandhi, Abhijeet Dipke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com