CJP Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का सोमवार को शुरू हुआ विरोध मार्च थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभिजीत दीपके को विपक्षी दलों का साथ भी मिल रहा है. मंगलवार को राहुल, अखिलेश, प्रियंका, शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे तमाम नेता जंतर-मंतर पर पहुंचे. राहुल और प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया. वहीं सीजेपी ने साफ किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है. दिल्ली के दूसरे हिस्सों में शामिल होने का कोई आह्वान पार्टी ने नहीं किया है. बता दें कि सीजेपी का ये विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा. बता दें की नीट पेपर लीक के विरोध में सीजेपी सिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है.
CJP PROTEST LIVE UPDATES HERE...
ये भी पढ़ें-सुबह स्पीकर से मिले राहुल, फिर छात्रों का जाना हाल, शाम में धरने पर बैठे... 7 पॉइंट में समझें क्या-क्या हुआ
ये भी पढ़ें-हम छात्रों के गुस्से से कहीं ज्यादा के कर्जदार: राहुल गांधी के धरने पर बोले धर्मेंद्र प्रधान
जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह कैसे हैं हालात, देखें

Delhi Protest: सोनम वांगचुक का अनशन जारी
सोनम वांगचुक का अनशन मंगलवार को भी जारी रहा. हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के बाद उनको सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की.
Jantar Mantar Protest: राहुल गांधी ने की 5 मांगें क्या हैं?
- धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा दें.
- छात्रों की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई और छात्रों पर किए गए मुकदमे हटाए जाएं.
- संसद में बुधवार को इस मुद्दे पर चर्चा हो.
- सोमवार को जो हुआ उसके लिए पीएम माफी मांगें.
- जल्द शिक्षा और परीक्षा के सुधार शुरू करें.
Delhi Protest: मंगलवार को क्या-क्या हुआ?
- अभिजीत दीपके के समर्थक सुबह से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे
- दोपहर को शरद पवार अपने सांसदों संग जंतर-मंतर पहुंचे
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन पीएम आवास तक पहुंच गया.
- मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसद पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे
- करीब साढ़े छह बजे अखिलेश यादव भी पहुंच गए. कुछ देर बाद ही 7 बजे तक पुलिस ने राहुल, अखिलेश, प्रियंका समेत सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया.
- राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से बात करके मनाने की कोशिश की लेकिन विपक्ष माना नहीं
- मान-मनौवल के बाद भी जब विपक्षी सांसद हटे नहीं, तो पुलिस धरना देने वाले सांसदों को उठाकर ले गई.
- राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और प्रियंका को पुलिस मंदिर मार्ग थाने ले गई.
- रात 9 बजकर 5 मिनट पर हिरासत में सभी नेताओं को छोड़ दिया गया.
CJP Protest: हमने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया-सीजेपी
सीजेपी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है. दिल्ली के अन्य हिस्सों में एकत्र होने का कोई आह्वान नहीं किया गया है.
Delhi Protest: संसद भवन के पास सुबह से ही भारी बैरिकेडिंग
दिल्ली में संसद भवन के पास रफी मार्ग समेत कई सड़कों पर बुधवार सुबह से ही भारी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि स्थिति काबू में रहे.
#WATCH | दिल्ली: रफी मार्ग समेत संसद भवन के पास कई सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग लगाई गई है। pic.twitter.com/GFNbd4gRiG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
Jantar Mantar Protest: सीजेपी को मिल रहा विपक्षी नेताओं का साथ
राहुल, प्रियंका समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने पीएम आवास के बाहर जमकर बवाल काटा. जिसके बाद उनको हिरासत में ले लिया गया था.