- ट्रंप ने एक ट्वीट में दुनिया के सबसे शक्तिशाली बदलाव का संकेत दिया है जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल मची है
- ट्रंप के ट्वीट के तुरंत पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान से वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए हैं
- जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिका के साथ खेलेंगे तो अमेरिकी टीम सख्त प्रतिक्रिया देगी
अमेरिका के राष्ट्रपति हमेशा चौंकाते हैं. अब कुछ देर पहले उनके एक ट्वीट ने दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं. एक तरफ दुनिया पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का इंतजार कर रही है और वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ऐसा मैसेज भेज रहे हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर सिर्फ एक लाइन लिखा, 'वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफुट रीसेट' अगर इसका अनुवाद करें तो मतलब निकलता है कि 'दुनिया का सबसे शक्तिशाली बदलाव.' तो क्या ट्रंप कुछ बहुत ज्यादा बड़ा करने जा रहे हैं?
ट्रंप का ये ट्वीट आज अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान में ईरान से स्थायी वार्ता के लिए निकलने के थोड़ी देर बाद आया है. अमेरिका से निकलते हुए वेंस ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, "ईरान अमेरिका के साथ "खेले" नहीं. जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अगर ईरानी सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम भी निश्चित रूप से दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं. लेकिन अगर वह हमारे साथ ‘खेल' करने की कोशिश करेगा, तो हमारी टीम बिल्कुल भी नरम रवैया नहीं अपनाएगी."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्या करने वाला है अमेरिका
इससे पहले खबर आई की शुक्रवार को यह अमेरिकी विमान नूर खान बेस पहुंचा है. शुक्रवार को पाकिस्तान में नूर खान बेस की ओर US Air Force का एक ट्रांसपोर्ट विमान देखा गया. इस विमान के पिछले हिस्से पर "Charleston" लिखा हुआ था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अमेरिका वार्ता में अपनी शर्तें थोपने के इरादे से जा रहा है और ईरान के इनकार पर किसी बड़ी कार्रवाही की तैयारी में है? या फिर ट्रंप कोई और मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं? सवाल अनसुलझे इसलिए हैं कि ट्रंप ने इशारा तक नहीं किया है वो सबसे शक्तिशाली बदलाव वाली बात किस संदर्भ में कर रहे हैं. क्या वो ईरान के बारे में बात कर रहे हैं या रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में या फिर कुछ और?
ये भी पढ़ें-
रूस-यूक्रेन शांति समझौते के करीब, फिलहाल दोनों ने की 32 घंटे युद्धविराम की घोषणा-रिपोर्ट
शी जिनपिंग से इस महिला की मुलाकात से दुनिया क्यों हैरान, ताइवान में किस खेल की तैयारी में चीन?
ख्वाजा आसिफ ने करा दी पाकिस्तान की फजीहत, अब अपने ही कर रहे डिमांड-बैन करो
अमेरिका से होने वाली फाइनल वार्ता से पहले ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने डील की शर्त बता दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं