विज्ञापन

अमेरिका के साथ कैसे बनेगी ईरान की बात? मुज्तबा खामेनेई ने बता दी डील की शर्त

ईरान और अमेरिका की जंग तो सालों पुरानी है, मगर इस बार मामला अटक गया है. हर बार अमेरिका ईरान पर बम बरसा कर चला जाता था, मगर इस बार ईरान अमेरिका के सपोर्टर खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है. ऐसे में अमेरिका बगैर पूरी तरह युद्ध समाप्त होने की घोषणा के निकल नहीं सकता है. यही कारण है कि शनिवार को पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की होने वाली वार्ता पर दुनिया की निगाहें हैं.

अमेरिका के साथ कैसे बनेगी ईरान की बात? मुज्तबा खामेनेई ने बता दी डील की शर्त
मुज्तबा खामेनेई का संदेश ईरान की टीवी पर भी प्रसारित किया गया. (फाइल फोटो)
  • पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल युद्धविराम वार्ता को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है
  • ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि युद्ध नहीं चाहते लेकिन अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगे
  • ईरान परमाणु हथियार बनाने की जिद छोड़ सकता है लेकिन मिसाइल और सेना पर कोई समझौता नहीं करेगा

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कुछ ही देर में अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल सीजफायर को लेकर बातचीत होने वाली है. पाकिस्तान इसे अपनी अग्निपरीक्षा के तौर पर ले रहा है. स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. पूरे इस्लामाबाद को जेल की तरह सुरक्षित करने का दावा किया जा रहा है. लेबनान से बात करने के लिए इजरायल के तैयार होने के बाद ईरानी नेता इस्लामाबाद पहुंच गए हैं. इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने कुछ शर्तें बता दी हैं, जिससे साफ है कि ये वार्ता किस तरफ जाएगी और युद्धविराम का रोडमैप कैसा होगा?

कैसा युद्धविराम चाहते हैं  मुज्तबा खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने आज बयान जारी किया कि लोगों की सड़कों पर मौजूदगी पिछले चालीस दिनों की तरह जारी रहनी चाहिए. ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अपने अधिकार नहीं छोड़ेगा. तीसरे पवित्र प्रतिरोध में अब तक पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा जा सकता है कि आप (जनता) मैदान के असली विजेता रहे हैं.

ईरान के दक्षिणी पड़ोसियों से कहता हूं — आप एक चमत्कार देख रहे हैं. इसे ध्यान से देखें, अच्छी तरह समझें, सही राह पर खड़े रहें और शैतानी ताकतों के झूठे वादों से बचें. हम अभी भी आपसे भाईचारे और सद्भावना की उचित प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं — लेकिन यह तभी होगा, जब आप उन घमंडी ताकतों का साथ छोड़ेंगे, जो आपको अपमानित और शोषित करने का कोई मौका नहीं चूकतीं.

यह सब जान लें — हमारे देश पर हमला करने वाले आपराधिक हमलावरों को बिना सजा के नहीं जाने दिया जाएगा.

शहीदों के खून का, इस युद्ध के घायलों का और आप पर हुई हर तकलीफ का हिसाब लिया जाएगा. हम होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम करेंगे.

हमने युद्ध नहीं चाहा और न चाहेंगे — लेकिन अपने वैध अधिकारों से किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे. इस मामले में हम पूरे प्रतिरोध मोर्चे को एक इकाई मानते हैं.

अमेरिका और ईरान में किन बातों पर बन सकती है सहमति

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान परमाणु हथियार बनाने की जिद छोड़ सकता है, मगर वो मिसाइल और सेना पर कोई समझौता नहीं करेगा. इसके साथ ही वो लेबनान, हिज्बुल्लाह और हूतियों को लेकर भी कोई समझौता नहीं करेगा. अमेरिका को इसके बदले होर्मुज में टैक्स वसूलने के काम में पार्टनरशिप ईरान की तरफ से मिल सकती है. इस तरह से दोनों लंबे समय तक होर्मुज को कमाई का अड्डा बना सकते हैं. ईरान इसके बदले अमेरिका से सभी प्रतिबंधों को हटाने की मांग करेगा. बदले में ईरान को अपने परमाणु संवर्धन की नियमित जांच का आश्वासन अमेरिका को देना पड़ेगा. हालांकि, ये अटकलें हैं, देखना ये है कि किन शर्तों पर दोनों देश युद्धविराम के लिए राजी होते हैं. कारण दोनों में से कोई भी खुद को हारा हुआ नहीं दिखना चाहता.

ये भी पढ़ें-

हिज्बुल्लाह से दूरी और लेबनान से वार्ता... इजरायल के इस यू टर्न से क्या मिडिल ईस्ट को मिल गया सुलह का रास्ता?

लेबनान के प्रधानमंत्री ने ईरान-अमेरिका युद्धविराम वार्ता में शामिल होने की जताई इच्छा, शरीफ को घुमाया फोन

लेबनान लहूलुहान, क्योंकि बीच में था पाकिस्तान? शरीफ के रोल पर क्यों सवाल उठा रहे अमेरिका-ईरान

होर्मुज में क्या अमेरिका-ईरान से टकराएगा यूरोप, टोल वसूलने वाले आइडिया को बता दिया गैरकानूनी

ईरान युद्ध रुकते ही भारत के पेट्रोलियम मंत्री कतर क्यों गए? समझिए ये दौरा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran Talks In Islamabad, US Iran Talks In Pakistan, Mojtaba Khamenei, Mojtaba Khamenei Redline On Iran Us Talks, Mojtaba Khamenei On Iran Us Talks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com