विज्ञापन

NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा तोहफा, ब्रिटेन और कनाडा के PM के लिए बन गई मुश्किल

NATO समिट के लिए तुर्की आए सभी नेताओं को एर्दोगन ने जो पिस्तौल दी है, उसपर उन नेता का नाम लिखा है. उसके साथ गोलियों का एक डिब्बा भी दिया गया था.

NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा तोहफा, ब्रिटेन और कनाडा के PM के लिए बन गई मुश्किल
NATO समिट में एर्दोगान ने सबको दिया अनोखा तोहफा (फोटो- AFP)

आपके यहां कोई मेहमान आता है तो आप उसे वापस लौटते वक्त क्या गिफ्त देते हैं? शायद अपने शहर की कोई फेमस मिठाई या फिर कपड़ा और सगुन के पैसे. लेकिन तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने तो इस हफ्ते हुए NATO समिट में शामिल होने वाले सभी नेताओं को एक ऐसा गिफ्ट दिया है जिसने सबको चौंका दिया है. इस अनोखे गिफ्ट का खुलासा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने किया. स्टार्मर ने बताया कि NATO में आए सभी नेताओं को लौटते वक्त राष्ट्रपति एर्दोगन ने तोहफे में एक-एक पिस्तौल दी है.

वापस घर लौटते समय फ्लाइट में ब्रिटिश पत्रकारों से बात करते हुए स्टार्मर ने बताया कि पिस्तौल पर हर नेता का नाम लिखा था और उसके साथ गोलियों का एक डिब्बा भी था. स्टार्मर की ये बातें न्यूज एजेंसी प्रेस एसोसिएशन (AP) ने रिपोर्ट की हैं. 

लेकिन अपने साथ पिस्तौल नहीं ले जा पाए स्टार्मनर

इस रिपोर्ट के अनुसार स्टार्मर ने कहा कि उन्हें अपना गिफ्ट तुर्की में ही छोड़ना पड़ा क्योंकि इसे ब्रिटेन लाना गैर-कानूनी होता. हालांकि एर्दोगन ने हथियारों के एक्सपोर्ट पर लगी रोक हटाने के लिए एक चिट्ठी दी थी. गौरतलब है कि यह NATO समिट स्टार्मर के लिए ब्रिटिश पीएम के तौर पर आखिरी बड़ा इंटरनेशनल इवेंट था. उन्होंने 22 जून को इस्तीफे का ऐलान किया था. वे तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक सत्ताधारी लेबर पार्टी में नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लिया जाता. मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहम को इसके लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है.

कनाडा के पीएम भी नहीं रख पाए पिस्तौल

ग्लोबल अफेयर्स कनाडा की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों को दिए एक बयान में कहा कि यह पिस्तौल रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) को सौंप दी गई है. बयान में कहा गया, "यह खास गिफ्त NATO के हर नेता को दिया गया था और इसे बेकार करने (डीकमीशनिंग) के लिए RCMP को सौंपा जा रहा है. गोलियां तुर्की में ही छोड़ दी गई थीं. सभी सरकारी गिफ्त को कनाडा के लागू कानूनों, सुरक्षा जरूरतों और सरकारी नीतियों के अनुसार संभाला जाता है."

CTV न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने अनौपचारिक रूप से बताया कि हो सकता है कि बाद में इस बंदूक को दान कर दिया जाए.

उन्होंने बताया कि कनाडा के अधिकारियों के निर्देशों के बाद, सरकार इस गिफ्त को रखने के लिए कोई सही जगह तलाशेगी, जिसमें कोई म्यूजियम भी शामिल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पत्नी की हत्या के लिए भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को भेजी थी लाश की फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NATO, Recep Tayyip Erdogan, Turkey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com