विज्ञापन

भरतपुर में JCB की खुदाई से फटी हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन, 22 CNG स्टेशन की सप्लाई बंद करनी पड़ी

गैस पाइपलाइन लीकेज की सूचना गांव में फैली तो हड़कंप मच गया. अभी CNG और PNG सप्‍लाई बहाल होने में करीब 10 से 1 घंटे लगेंगे. 

भरतपुर में JCB की खुदाई से फटी हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन, 22 CNG स्टेशन की सप्लाई बंद करनी पड़ी
जेसीबी की खुदाई से गैसपाइप लाइन लीकेज.
NDTV Reporter

भरतपुर के चिकसाना थान क्षेत्र में PWD द्वारा बझेरा-अछनेरा रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. JCB की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी हाईप्रेशर स्टील ट्रंक गैस पाइपलाइन फट गई. इसकी वजह से आसपास के गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और लीकेज को तुरंत बंद किया. फिलहाल मरम्मत का कार्य जारी है. घटना की सूचना मिलते ही चिकसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. 

हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त 

PWD विभाग  बझेरा-अछनेरा रोड का निर्माण कार्य करवा रहा है. देर शाम खुदाई के समय JCB ने जमीन के नीचे से गुजर रही हाईप्रेशर गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके चलते गैस लीकेज होने लग. कंपनी को बताया और कंपनी ने बिना देर किए टीम को मौके पर भेजकर लीकेज बंद कराया, लेकिन इस दौरान आसपास के गांव में हलचल तेज हो गई थी. लोग घबरा गए थे. पाइपलाइन से गैस लीक होने की सूचना पर चिकसाना थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने लोगों को समझाया.

22 सीएनजी स्टेशन की सप्लाई बंद 

पाइपलाइन फटने से भरतपुर और फतेहपुर सीकरी के करीब 22 सीएनजी स्टेशन की सप्लाई बंद करनी पड़ी. इसका असर सवाई माधोपुर, करौली, टोंक और दौसा आदि तक देखा गया. कई वाहन चालक घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करते रहे. 

लीकेज को बंद करा दिया गया

गैस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप सोनी ने बताया सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, और लीकेज को बंद कर दिया गया. अब मरम्मत का काम चल रहा है.  CNG/PNG सप्लाई बहाल होने में करीब 10 से 15 घंटे लगेंगे. 

6 हजार घरों में PNG की सप्लाई 

उन्होंने बताया कि भरतपुर शहर में पीएनजी के 13000 से अधिक घरेलू कनेक्शन हैं, जिनमें से 6000 घरों में अभी सप्लाई है. इसके अलावा 50 से ज्यादा होटल भी पीएनजी नेटवर्क से जुड़े हैं. मरम्मत पूरी होते ही सभी जगह सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी. फिलहाल कंपनी की टीम युद्ध स्तर पर पाइपलाइन ठीक करने में जुटी है. प्रशासन ने भी लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में भारी से अत‍ि भारी बारिश का पूर्वानुमान, जानें अगले 3 द‍िन कैसा रहेगा मौसम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Bharatpur, PNG And CNG, PWD, Gas Leak Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com