विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

इमरान खान से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई कश्मीर पर 'मदद' की बात

स्विट्जरलैंड के दावोस में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे (Kashmir Issue) पर 'मदद' की पेशकश दोहराई.

Also Read in
इमरान खान से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई कश्मीर पर 'मदद' की बात
स्विट्जरलैंड के दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले इमरान खान
  • दावोस में डोनाल्ड ट्रंप से मिले पाक PM इमरान खान
  • डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई कश्मीर पर 'मदद' की बात
  • दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से इतर मिले थे दोनों नेता
नई दिल्ली:

स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) के इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात की. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे (Kashmir Issue) पर 'मदद' की पेशकश दोहराई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कश्मीर के हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'हम कश्मीर पर भी बात कर रहे हैं कि वहां भारत और पाकिस्तान के बीच क्या हो रहा है.  अगर हम इस पर कोई मदद कर सकते हैं तो जरूर करेंगे. हम इस पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए हैं.'

पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर को मिले विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद ट्रंप ने चौथी बार कश्मीर पर मदद का प्रस्ताव दिया है. हालांकि भारत स्‍पष्‍ट कर चुका है कि कश्‍मीर भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी तीसरे देश की मध्‍यस्‍थता स्‍वीकार नहीं है.

जुलाई 2019 में इमरान खान की पहली वाशिंगटन यात्रा के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के बीच नेतृत्व स्तर की यह तीसरी वार्ता थी. दोनों नेताओं ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर भी मुलाकात की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Imran Khan, Kashmir Issue, Donald Trump-Imran Khan Meeting, World Economic Forum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com