भारत के साथ राजनयिक विवाद को लेकर कनाडा (Canada) के कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे (Pierre Poilievre) ने वहां के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि ट्रूडो आठ साल के लंबे समय के बाद किसी कीमत के नहीं रह गए हैं. वे "भारत में हंसी के पात्र" माने जा रहे हैं.
पियरे पोइलिवरे प्रधानमंत्री के रूप में कनाडाई लोगों की पसंद माने जा रहे हैं. कनाडा में 2025 में होने वाले आम चुनावों को लेकर किए गए कुछ जनमत सर्वेक्षणों में उनकी पार्टी आगे चल रही है. उन्होंने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे भारत के साथ "पेशेवर संबंध" बहाल करेंगे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
नेपाली मीडिया आउटलेट 'नमस्ते रेडियो टोरंटो' के साथ एक इंटरव्यू में पोइलिवरे से कनाडा-भारत रिश्तों में "कड़वी स्थिति" के बारे में पूछा गया. इस पर कनाडा के विपक्ष के नेता ने कहा, "यह इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे जस्टिन ट्रूडो आठ साल के लंबे समय के बाद कीमत के लायक नहीं हैं. उन्होंने अपने घर (कनाडा) में कनाडाई लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ कर दिया है और उन्होंने विदेशों से हमारे संबंध खराब कर दिए हैं. वे इतने अक्षम और गैर-पेशेवर हैं कि अब हम दुनिया की हर प्रमुख शक्ति, जिसमें भारत भी शामिल है, के साथ बड़े विवादों में घिरे हैं.”
उन्होंने जोर देकर कहा कि, "हमें भारत सरकार के साथ एक पेशेवर रिश्ते की ज़रूरत है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. हमारा असहमत होना और एक-दूसरे को जवाबदेह ठहराना ठीक है, लेकिन हमें एक पेशेवर रिश्ता रखना होगा और जब मैं प्रधानमंत्री बनूंगा तो इसे बहाल करूंगा."
'बाइडेन उनके साथ एक डोरमैट की तरह व्यवहार कर रहे'कनाडा की विदेश नीति को संभालने के मामले में ट्रूडो पर निशाना साधते हुए पोइलिवरे ने दावा किया कि चीन देश में हस्तक्षेप कर रहा है और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कनाडाई प्रधानमंत्री के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
कनाडा के विपक्ष के नेता ने कहा कि, "ट्रूडो के आठ साल के कार्यकाल के बाद हमारी प्रतिष्ठा धूमिल हो गई है. बीजिंग हमारे देश में हस्तक्षेप कर रहा है, हमारे लोगों के साथ बदसलूकी करने के लिए कनाडा में पुलिस स्टेशन खोल रहा है. जस्टिन ट्रूडो को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हंसी का पात्र माना जाता है. राष्ट्रपति बाइडेन सभी के साथ चल रहे हैं और ट्रूडो के खिलाफ वे एक डोरमैट की तरह व्यवहार कर रहे हैं.''
'भारतीय राजनयिकों के प्रति आक्रामकता'कनाडा में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और हिंदूफोबिया को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में पोइलिवरे ने कहा कि कंजरवेटिव हिंदू मूल्यों को साझा करते हैं.
इसमें आस्था, परिवारों की स्वतंत्रता और बिना किसी डर के पूजा करने की सुविधा शामिल है.
उन्होंने कहा कि, "मैं हिंदू मंदिरों पर सभी हमलों, हिंदू नेताओं के खिलाफ धमकियों की कड़ी निंदा करता हूं. उदाहरण के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों में भारतीय राजनयिकों के प्रति दिखाई गई आक्रामकता पूरी तरह से नामंजूर है. मुझे लगता है कि हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उसी तरह के क्रिमिनल चार्जेस लगाए जाने चाहिए जैसे कि सभी जगह किसी भी व्यक्ति पर हिंदू मंदिरों की संपत्ति या लोगों पर हमला करने पर लगाए जाते हैं.''
पिछले महीने कनाडाई न्यूज प्लेटफार्म 'ग्लोबल न्यूज़' के लिए किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि पोइलिवरे 40 प्रतिशत कनाडाई लोगों के प्रधानमंत्री के रूप में पहली पसंद हैं, जबकि ट्रूडो को 31 प्ररतिशत लोगों ने पसंद किया.
यह भी पढ़ें -
राजनयिकों को लेकर भारत के साथ विवाद में अमेरिका ने किया कनाडा का समर्थन
राजनयिक मौजदूगी में समानता: कनाडा के 41 डेप्लोमेट्स को वापस बुलाने पर भारत का बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं