विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2012

मोदी पर कवर स्टोरी से मुस्लिम संगठन टाइम मैगजीन से भड़के

वाशिंगटन: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी पर नाखुशी जताते हुए भारतीय मूल के अमेरिकी मुसलमानों के एक संगठन ने इस प्रतिष्ठित साप्ताहिक के खिलाफ ई-मेल, चिट्ठियों, ट्विटर एवं फेसबुक के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाने का आह्वान किया है।

मुस्लिम पीस कोलिशन के प्रवक्ता शैक साद ने कहा, ‘‘यह एक अनैतिक आलेख है। हम किसी ऐसे व्यक्ति का ऐसे महिमामंडन की उम्मीद नहीं करते हैं जो 10 साल पहले गुजरात में मुसलमानों के नरसंहार में शामिल रहा था।’’ न्यूयॉर्क के इस संगठन ने अपने सदस्यों और समर्थकों को बड़े पैमाने पर ई-मेल भेजकर टाइम मैगजीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाने का आह्वान किया है।

साद ने कहा कि इस संबंध में यह संगठन टाइम मैगजीन के संपादकीय बोर्ड से मिलेगा और इस आलेख से मुसलमानों की भावना को पहुंची ठेस से उसे अवगत कराएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com