विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2017

अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार, जानिए इनकी उपलब्धि के बारे में

अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों- जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग को इस साल के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है.

Also Read in
अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार, जानिए इनकी उपलब्धि के बारे में
चिकित्सा के नोबेल विजेताओं के नाम घोषित करते नोबेल असेंबली के अधिकारी
स्टॉकहोम: अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों- जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी (बॉयलोजिकल क्लॉक) विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए इस साल के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. बॉयलोजिकल क्लॉक को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है. नोबेल असेम्बली ने कहा है, 'उनकी खोजों में इस बात की व्याख्या की गई है कि पौधे, जानवर और इंसान किस प्रकार अपनी आंतरिक जैविक घड़ी के अनुरूप खुद को ढालते हैं ताकि वे धरती की परिक्रमा के अनुसार अपने को ढाल सकें.' असेंबली ने कहा कि हाल (72), रोसबाश (73) और यंग (68) बॉयलोजिकल क्लॉक का पता लगाने और इसके आंतरिक कामकाज को स्पष्ट करने में सफल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : नोबेल संस्थान ने कहा- आंग सांग सू ची से पुरस्कार वापस नहीं लिया जा सकता

यह जैविक घड़ी हार्मोन के स्तर, नींद, शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म जैसे जैविक कार्यों को प्रभावित करती है. तीनों वैज्ञानिकों ने उस जीन को अलग करने का काम किया जो रोजमर्रा की जैविक स्थिति को नियंत्रित करते हैं. नोबेल टीम ने कहा, 'इन्होंने दिखाया कि ये जीन उस प्रोटीन को परवर्तित करने का काम करते हैं, जो रात के समय कोशिका में जम जाती हैं और फिर दिन के समय बहुत ही छोटा आकार ले लेती हैं.' ये तीनों वैज्ञानिक करीब 11 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि साझा करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nobel Prize
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com