- थैंक्सगिविंग से पहले अमेरिका की सड़कों पर ट्रैफिक का सैलाब, 8 करोड़ लोग कर रहे यात्रा
- लॉस एंजिलिस की 405 फ्रीवे पर भारी जाम, छुट्टियों से पहले बढ़ा दबाव
- खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किल, न्यूयॉर्क की मशहूर परेड हुई स्थगित
अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुटि्टयों के चलते देशभर में लोग अपनी रोड ट्रिप को लेकर उत्साह में है. बुधवार को लाखों लोग सड़कों पर अपनी गाड़ियें के साथ रवाना हुए, जिससे कई प्रमुख हाइवे और फ्रीवे पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला. कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में 405 फ्रीवे पर लंबा जाम लगा रहा, जबकि वर्जीनिया समेत कई राज्यों में भी यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई. इस बीच न्यूयॉर्क में खराब मौसम की चेतावनी के चलते मशहूर मैसीज थैंक्सगिविंग डे परेड को निर्धारित समय से टाल दिया गया है.
अमेरिका में सड़कों पर उमड़ेंगे 8 करोड़ यात्री : AAA
अमेरिका में थैंक्सगिविंग को परिवार और दोस्तों के साथ मनाने की परंपरा है. इसी वजह से यह साल का सबसे व्यस्त यात्रा सीजन माना जाता है. अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (AAA) के अनुसार इस वर्ष करीब 8.15 करोड़ लोग थैंक्सगिविंग सप्ताह के दौरान यात्रा करेंगे. इनमें बड़ी संख्या सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों की है. जिसका असर दिखने लगा है, बुधवार दोपहर और शाम को कई हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया. लॉस एंजिलिस की 405 फ्रीवे पर लंबी वाहन कतारें देखी गईं.
This was the scene on California's 405 Freeway last night as holiday travelers hit the road ahead of Thanksgiving. https://t.co/mSZJdUi8ti https://t.co/xlAySRBS5i
— ABC News (@ABC) November 25, 2026
फ्लोरिडा से वर्जीनिया जा रहे ब्राइस हॉकिन्स ने कहा कि दक्षिण कैरोलाइना में निर्माण कार्य के कारण कुछ परेशानी हुई, लेकिन कोई बड़ा ट्रैफिक जाम नहीं मिला. टेनेसी से कनेक्टिकट जा रहे डेविड लॉजियर ने बताया कि यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा समय इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग में लगा. उन्होंने कहा कि चार्जिंग स्टेशनों पर कुछ देरी हुई, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही और लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते दिखे.
यूएस में थैंक्सगिविंग का क्या महत्व है? मौसम के कारण टली परेड
अमेरिका में थैंक्सगिविंग परिवार, दोस्तों और आभार व्यक्त करने का प्रमुख पर्व है. इस दिन लोग घरों में विशेष भोजन करते हैं, जबकि कई लोग परेड, फुटबॉल मैच और बाहरी गतिविधियों का भी आनंद लेते हैं. थैंक्सगिविंग के साथ ही अमेरिका में छुट्टियों के मौसम की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है. इस दौरान खरीदारी, सामुदायिक सेवा और परिवार के साथ समय बिताने की परंपरा भी जुड़ी हुई है. इस वर्ष न्यूयॉर्क में होने वाली प्रतिष्ठित मैसीज थैंक्सगिविंग डे परेड को खराब मौसम के कारण आगे बढ़ा दिया गया है. आयोजकों ने कहा कि तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया. अब परेड गुरुवार की जगह शनिवार को आयोजित की जाएगी. यह परेड अपने 100वें संस्करण के लिए आयोजित हो रही थी और पहली बार इसे मौसम के कारण आगे बढ़ाया गया है.
वहीं यात्रियों की भारी संख्या और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए विभिन्न राज्यों की एजेंसियां सतर्क हैं. प्रशासन ने लोगों से सफर के दौरान मौसम की जानकारी लेने, वाहन जांच कराने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन के बीच पैसेंजर्स ने लिया थैंक्सगिविंग डिनर का मजा, सोशल मीडिया पर लोग बोले- Best City On Earth
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं