Sri Lanka Police : श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं. मंगलवार को पहली बार हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं. इसमें एक प्रदर्शनकारी (Anti Government Protestors) की मौत हो गई. जबकि 10 घायल हैं. पुलिस प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए उसने गोलियां चलाईं. खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने मध्य श्रीलंका के रामबुक्काना में एक हाईवे को ब्लाक कर दिया था. यह जगह कोलंबो से 95 किलोमीटर दूर है. तेल संकट और पेट्रोल-डीजल के ऊंचे दामों के कारण लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
We deplore the dastardly and cowardly act in Rabukanna today with irreparable loss of life . May he attain the supreme bliss of nibbana pic.twitter.com/b7AGIApp6G
— Sanath Jayasuriya (@Sanath07) April 19, 2022
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ईंधन की भारी कमी के चलते पूरे श्रीलंका में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. हजारों की संख्या में वाहनचालकों ने राजधानी में टायर जलाकर और प्रमुख रास्तों को ब्लॉक करके विरोध जताया. श्रीलंका इस समय खाद्य सामग्री, दवाओं और ईंधन के संकट से दोचार है. वर्ष 1948 में आजादी मिलने के बाद से यह श्रीलंक पर सबसे बड़ा आर्थिक संकट है. संकट को लेकर लोग, राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिससे देशभर में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं. जबकि COVID-19 महामारी ने पहले ही काम-धंधा चौपट कर दिया है. नतीजतन श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसने संयोगवश, खाद्य और ईंधन आयात करने की उसकी क्षमता को प्रभावित किया है, जिससे देश में लंबे वक्त तक बिजली कटौती हुई है.
- ये भी पढ़ें -
* "लाउडस्पीकर पर सख्त महाराष्ट्र सरकार, धार्मिक स्थलों पर स्पीकर लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति : सूत्र
* 'लखीमपुर खीरी केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द
* "“जब आप गुंडों को सम्मानित करते हैं तो....”: दिल्ली हिंसा मामले में AAP ने बीजेपी को घेरा
लखीमपुर केस में SC का फैसला, जमानत रद्द, आशीष मिश्रा को एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं